Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण तक, ये एक्ट्रेसेज मानती हैं करवाचौथ को अंधविश्वास की परंपरा

करीना कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण तक, ये एक्ट्रेसेज मानती हैं करवाचौथ को अंधविश्वास की परंपरा

Written By: Sarika Swaroop @sarikaswaroop8 Published : Oct 31, 2023 06:15 am IST, Updated : Oct 31, 2023 02:52 pm IST

करवा चौथ इस साल 1 नवंबर को देशभर में मनाया जाएगा। करवा चौथ को लेकर आम महिलाओं के साथ-साथ बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिलता है। हालांकि कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

Kareena kapoor Khan, Deepika padukone, Twinkle khanna- India TV Hindi
Image Source : DESIGN ये अभिनेत्रियां नहीं रखती करवा चौथ का व्रत

आ रहा है सुख और सौभाग्य का दिन करवा चौथ। यही वो दिन है जिसका इंतज़ार हर सुहागन स्त्री बेसब्री से करती है। हिंदू धर्म में करवा चौथ पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूती देने वाला एक अहम त्योहार माना जाता है। सुहागन स्त्रियां इस व्रत को अपने पति की लंबी उम्र का कामना पर करते हुए रखती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज में भी इस त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिलता है। अनुष्का शर्मा से लेकर शिल्पा शेट्टी तक इस त्योहार को बेहद ही धूमधाम से मनाती हैं । हालांकि दूसरी ओर कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जो यह व्रत नहीं रखती हैं। आइए जानते हैं उन एक्ट्रेसेज के बारे में।

करीना कपूर खान

एक्टर सैफ अली खान की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खुद एक पंजाबी परिवार से आती हैं। करीना कपूर की शादी को 11 साल पूरे हो चुके हैं। मगर, करीना कपूर करवाचौथ का व्रत नहीं रखती हैं। करीना कपूर का साफ कहना है कि उन्हें अपने पति के प्रति प्यार साबित करने के लिए करवाचौथ का व्रत रखने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि बेबो के इस बयान पर उनकी खूब आलोचना भी हुई थी।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की पत्नी हैं और सिंधी परिवार की बहू हैं। सिंधी समाज में इस त्योहार को बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है लेकिन दीपिका इस व्रत को नहीं रखती हैं । दीपिका का मानना है कि आपस में प्यार बनाए रखने के लिए व्रत रखने से ज्यादा एक दूसरे का साथ देना ज्यादा जरूरी होता है। जबकि उनके पति रणवीर सिंह उनके लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं।

सोनम कपूर 

सोनम कपूर भी अपने पति आनंद अहूजा के व्रत नहीं रखती हैं। उनकी शादी को चार साल हो गए हैं। हालांकि, सोनम अपने पहले करवा चौथ पर काफी उत्साहित थीं। इस दिन के लिए अभिनेत्री के नई दुल्हन की तरह सजी थीं। हाथों में महंदी लगाए सोनम ने कुछ फोटोज भी शेयर की थीं। लेकिन उन्होंने अपने पति के लिए व्रत नहीं रखा था। आनंद नहीं चाहते हैं कि सोनम उनके लिए करवा चौथ का व्रत रखे।

ट्विंकल खन्ना 

अक्षय कुमार की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना भी करवाचौथ का त्योहार नहीं मनाती हैं। ट्विंकल खन्ना उन महिलाओं में से हैं, जिनका मानना है कि पत्नी के भूखे रहने से पति की आयु नहीं बढ़ती है। इस बारे में बात करते हुए ट्विंकल खन्ना ने कुछ साल पहले अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया था जिसको लेकर खूब बवाल हुआ था। ट्विंकल खन्ना ने अपने पोस्ट में लिखा था कि, 'आजकल जहां लोग 40 की उम्र में दूसरी शादी कर लेते हैं, तो पहले पति के लिए फास्ट रखने से क्या फायदा? जब उनके साथ जिंदगी भर साथ रहना ही नहीं।' इसके बाद ट्विंकल खन्ना की खूब फजीहत हुई थी। इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब एक्ट्रेस ने आंकड़ों को सामने रख ये बताया कि वे भारतीय पुरुष ज्यादा जीते हैं, जिनके लिए ये व्रत नहीं किया जाता।

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने साल 1980 में धर्मेंद्र से शादी रचाई थी। धर्मेंद्र पंजाबी परिवार से तालुक रखते हैं और पंजाबियों में इस त्योहार का काफी महत्व है लेकिन शादी के 43 साल हो जाने के बाद भी हेमा यह व्रत नहीं रखती हैं। अभिनेत्री का मानना है कि प्यार दिल में होता है।

रत्ना पाठक

एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह भी करवाचौथ पर विवादित बयान देकर आलोचानाएं झेल चुकी हैं। कुछ साल पहले ही रत्ना पाठक ने एक इंटरव्यू में करवा चौथ को लेकर कहा था कि, 'हमारा समाज बहुत ही रुढ़िवादी होता जा रहा है। ये अजीब नहीं है कि पढ़ी-लिखी महिलाएं भी पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं।' वही रचना के इस बयान के बाद  सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी।

 

फिल्म 'दिल तो पागल है' को पूरे हुए 26 साल, करिश्मा कपूर ने यूं मनाया जश्न

भोजपुरी के इन गानों को सुनकर मनाएं करवाचौथ का त्योहार, पतिदेव हो जाएंगे प्रसन्न

हाई हील में टिकटॉक करती निकलीं गौहर खान, पीछे मुड़कर दिया पोज तभी मुड़ा पैर और...!

 

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement