1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Godfather teaser: चिरंजीवी का स्वैग देखने लायक, छोटे भाई के रोल में सलमान खान को देख फैंस हुए क्रेजी

Godfather teaser: चिरंजीवी का स्वैग देखने लायक, छोटे भाई के रोल में सलमान खान को देख फैंस हुए क्रेजी

 Published : Aug 21, 2022 08:59 pm IST,  Updated : Aug 21, 2022 08:59 pm IST

Godfather teaser: मेगास्टार चिरंजीवी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर गॉडफादर का टीज़र जारी किया गया है। फिल्म में नयनतारा भी हैं। वहीं सलमान खान भी कैमियो रोल में नजर आएंगे।

Godfather teaser- India TV Hindi
Godfather teaser Image Source : INSTAGRAM

 चिरंजीवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गॉडफादर' का टीजर आज रिलीज हो गया। मेगास्टार के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर, गॉडफादर का टीज़र मेकर्स ने ऑनलाइन शेयर किया गया है। फिल्म में चिरंजीवी एक्शन अवतार में दिखाई देंगे। फैंस फिल्म की एक झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब इसका टीजर वीडियो सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है। गॉडफादर टीज़र में सलमान खान भी नजर आ रहे हैं, जो चिरंजीवी के साथ तेलुगू फिल्म की शुरुआत करेंगे।

भारती सिंह और हर्ष बेटा नहीं बल्कि चाहते थे बेटी, कॉमेडियन ने किया खुलासा

चिरंजीवी के 'छोटे भाई' बने सलमान खान

गॉडफादर के टीजर वीडियो में चिरंजीवी अपना स्वैग दिखाते हैं। शॉर्ट क्लिप में सलमान खान की मौजूदगी देखकर फैंस क्रेजी हो गए हैं। सोशल मीडिया पर टीजर सलमान खान का नाम ट्रेंड हो रहा है। चिरंजीवी फिल्म में सलमान के किरदार को अपना 'छोटा भाई' कहकर संबोधित करते हैं। स्टाइलिश तरीके से बाइक चलाते हुए बॉलीवुड स्टार सलमान खान के शॉट्स उनके फैंस के लिए एक ट्रीट हैं। भारतीय सिनेमा के दो दिग्गजों का एक साथ आना निश्चित रूप से देखने लायक होगा। यहां देखिए गॉडफादर का टीजर वीडियो। फिल्म इस साल के आखिर में 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Kangana Ranaut: 'थलाइवी' के लिए नॉमिनेट होने के बाद भी क्यों फिल्मफेयर पर केस करने जा रही हैं कंगना रनौत?

गॉडफादर कास्ट

मोहन राजा द्वारा निर्देशित, गॉडफादर के कलाकारों में लीड एक्ट्रेस के रूप में नयनतारा शामिल हैं। फिल्म के लेटेस्ट टीजर में हम उनकी झलक देख सकते हैं। फिल्म में सलमान खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सलमान और चिरंजीवी की विशेषता वाला एक गाना भी फिल्म में है, जिसे हाल ही में मुंबई में एक सेट पर शूट किया गया था। प्रभुदेवा ने गाने को कोरियोग्राफ किया। बेशक, सलमान फिल्म में कुछ एक्शन भी करेंगे जैसा कि टीज़र में हम देख सकते हैं। सत्य देव निगेटिव रोल में नजर आएंगे।

गॉडफादर फिल्म डिटेल्स

गॉडफादर मलयालम फिल्म लूसिफ़ेर की रीमेक है जिसमें मोहनलाल लीड रोल में हैं। यह एक आधिकारिक रीमेक है। इसे एक राजनीतिक ड्रामा बताया जा रहा है। कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी और सुपर गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में मशहूर संगीतकार थमन का संगीत होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन