1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने फिल्म ‘तेजस’ की टीजर डेट का किया ऐलान, बदलेगा एक्ट्रेस के फिल्म का नाम?

कंगना रनौत ने फिल्म ‘तेजस’ की टीजर डेट का किया ऐलान, बदलेगा एक्ट्रेस के फिल्म का नाम?

 Published : Oct 01, 2023 04:33 pm IST,  Updated : Oct 01, 2023 04:33 pm IST

कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं अब जल्द ही एक्ट्रेस की मोस्ट अवेटेड फिल्म' तेजस' भी रिलीज होने वाली है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इस फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

Kangana ranaut- India TV Hindi
कब आ रहा 'तेजस' का टीजर? Image Source : INSTAGRAM

बाॅलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। वहीं इस फिल्म के बाद कंगना की फिल्म 'तेजस' रिलीज होने वाली है, जिसमें एक्ट्रेस एक बार फिर दमदार किरदार परफॉर्म करती नजर आएंगी। कंगना इस फिल्म में एयरफोर्स पायलट के रोल में दिखेंगी। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आ चुका है, वहीं फैंस लंबे समय से फिल्म के टीजर का इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद हाल ही में कंगना ने फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। 

इस दिन रिलीज होगा 'तेजस' का टीजर

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म 'तेजस' से अपने लुक की एक फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म का टीजर कल यानि कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के खास मौके पर रिलीज होगा। इसके साथ ही कंगना ने ये भी हिंट दिया है कि उनके फिल्म का नाम बदला जा सकता है। उन्होंमे लिखा है फैंस ने डिमांड की है कि 'तेजस' का नाम बदलकर 'उरी 2' कर दिया जाए। 

Kangana ranaut
Image Source : INSTAGRAMकब आ रहा 'तेजस' का टीजर?

'तेजस' की स्टारकास्ट

बता दें कि सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित, 'तेजस' में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं।  'तेजस' पहली हवाई एक्शन फिल्म है, जो वायुसेना अधिकारी तेजस गिल की कहानी को बताएगी और कैसे हमारे वायु सेना के पायलट ने कई चुनौतियों का सामना करते हुए देश की रक्षा की ये दिखाएगी। इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, वीना नायर सहित कईं कलाकारों दिखने वाले हैं। फिलहाल फैंस कंगना की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा कंगना रनौत फिल्म इमरजेंसी में भी नजर आने वाली है।

 

खिलखिलाते हुए परिणीति चोपड़ा ने फ्लॉन्ट किए कलीरे, सामने आईं एक्ट्रेस की चूड़ा रस्म की अनदेखी तस्वीर

'सिंघम अगेन' की शूटिंग हुई शुरू, फिल्म के सेट से वायरल हुआ रणवीर सिंह का लुक

Himanshi Khurana को एयरपोर्ट पिक करने पहुंचे आसिम रियाज, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा ब्रेक

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन