1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खिलखिलाते हुए परिणीति चोपड़ा ने फ्लॉन्ट किए कलीरे, सामने आईं एक्ट्रेस की चूड़ा रस्म की अनदेखी तस्वीर

खिलखिलाते हुए परिणीति चोपड़ा ने फ्लॉन्ट किए कलीरे, सामने आईं एक्ट्रेस की चूड़ा रस्म की अनदेखी तस्वीर

 Published : Oct 01, 2023 04:00 pm IST,  Updated : Oct 01, 2023 04:00 pm IST

परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग 24 सितंबर को उदपुर में सात फेरे लिए थे। शादी के बाद से कपल की वेडिंग और प्री-वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो लगातार सामने आ रही है।इस बीच अब परिणीति की चूड़ा सेरेमनी की तस्वीर सामने आई है, जिसपर फैंस प्यार लूटाते नजर आ रहे हैं।

Parineeti Chopra- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी से फोटो आई सामने Image Source : INSTAGRAM

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में सात फेरे लिए। कपल ने पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। इस शाही स्टाइल वाली शादी के कई इनसाइड वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक के बाद एक ऐसा वीडियो सामने आ रहा है जो फैंस का दिल जीत ले रहा है। इसी बीच अब हाल ही में परिणीति की चूड़ा सेरेमनी की तस्वीर सामने आई है, जिसे उनकी ताई यानि कि प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने शेयर किया है। 

सामने आई परिणीति चोपड़ा के चूड़ा सेरेमनी की तस्वीर

सामने आई तस्वीर में दुल्हन परिणीति येलो कलर का सलवार-सूट पहने सिर पर दुपट्टा ओढ़ा नजर आ रही हैं। इस दौरान खुले बाल और कम मेकअप के साथ परिणीति की स्माइल उन्हें बहुत ही खूबसूरत बना रही थी। उनकी स्माइल इस तस्वीर में चार- चांद लगा रही है। फोटो में खिलखिलाती दुल्हन अपना चूड़ा और कलीरें फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।  

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की हल्दी

वहीं इससे पहले बीते दिन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के हल्दी का वीडियो सामने आया था। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस वीडियो में हल्दी लगवाते नजर आ रहे थे। परिणीति ने इस दौरान रेड लहंगा कैरी किया था। वहीं राघव ने पीला कुर्ता पहना था। दोनों ही कमाल के लग रहे हैं। हल्दी का सेटअप भी काफी एस्थेटिक था। वहीं राघव चड्ढा पूरी तरह से हल्दी में सने हुए दिखे थे । परिणीति से ज्यादा राघव चड्ढा को हल्दी लगी नजर आ रही है। दोनों की क्यूट लग रहे हैं। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के मेन्यू से लकर कई डांस और मस्ती के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। कुछ वीडियो में राघव-परिणीति की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली तो वहीं कुछ में दोनों मस्ती करते भी नजर आए हैं। दोनों की जोड़ी लोगों को खूब भा रही है। वहीं अब फैन्स कपल के मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।

 

'सिंघम अगेन' की शूटिंग हुई शुरू, फिल्म के सेट से वायरल हुआ रणवीर सिंह का लुक

Himanshi Khurana को एयरपोर्ट पिक करने पहुंचे आसिम रियाज, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा ब्रेक

एक्टर नागभूषण ने गाड़ी से कपल को मारी टक्कर, महिला की हुई मौत और पार्टनर की हालत गंभीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन