1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर खान की ओमिक्रोन रिपोर्ट आई निगेटिव, बीएमसी ने दी जानकारी

करीना कपूर खान की ओमिक्रोन रिपोर्ट आई निगेटिव, बीएमसी ने दी जानकारी

 Published : Dec 24, 2021 04:07 pm IST,  Updated : Dec 24, 2021 04:07 pm IST

बीएमसी ने पुष्टि की है कि ओमिक्रोन के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की जीनोम अनुक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव है।

करीना कपूर खान- India TV Hindi
करीना कपूर खान Image Source : INSTAGRAM- KAREENA KAPOOR KHAN

Highlights

  • करीना कपूर खान अपने घर में क्वारंटीन हैं।
  • करण जौहर के घर हुई पार्टी के बाद करीना कपूर खान की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

करीना कपूर खान ने इस महीने की शुरुआत में कोविड पॉजिटिव हो गई थीं। करीना के कोविड पॉजिटिव होने के बाद उनके जीनोम अनुक्रमण के नमूने कस्तूरबा गांधी अस्पताल के प्रयोगशाला भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट सामने आ गई है। करीना के अलावा अमृता अरोड़ा, सीमा खान और महीप कपूर की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।

बीएमसी ने पुष्टि की है कि ओमिक्रोन के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की जीनोम अनुक्रमण रिपोर्ट निगेटिव है। पिछले सोमवार को करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर और सीमा खान की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 

घर पर क्वारंटीन करीना ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। वह घर पर आइसोलेट रहते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लेती हैं। एक पोस्ट उन्होंने अपने क्वारंटीन के 12 वें दिन किया, जिसमें उन्होंने लिखा: "मैं अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही हूं कि हम COVID समय में हैं या नहीं ... वैसे भी, दिन 12 ... बस दो दिन और ... सभी सुरक्षित रहें"।

करीना ने इसके बाद अपने सिग्नेचर पाउट को फ्लॉन्ट करते हुए खुद की एक तस्वीर साझा की और लिखा: "पायजामा, लिपस्टिक और एक पाउट!"

करीना जल्द आमिर खान-स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी। यह 14 अप्रैल 2022 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

'लाल सिंह चड्ढा' का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है, जिसका संगीत प्रीतम ने दिया है और गीत अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन