1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. KGF Chapter 2 Box Office Collection: आमिर खान की 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है यश की फिल्म

KGF Chapter 2 Box Office Collection: आमिर खान की 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है यश की फिल्म

 Published : May 03, 2022 10:43 am IST,  Updated : May 03, 2022 01:40 pm IST

300 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा छूने वाली हिंदी फिल्मों में 'बजरंगी भाईजान', 'पीके', 'सुल्तान', 'संजू', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'बाहुबली 2' शामिल हैं और अब 'केजीएफ 2' भी इस रिकॉर्ड का हिस्सा बन गई। 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा छूने वाली हिंदी फिल्मों में 'बजरंगी भाईजान', 'पीके', 'सुल्तान', 'संजू', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'बाहुबली 2' शामिल हैं और अब 'केजीएफ 2' भी इस रिकॉर्ड का हिस्सा बन गई।

KGF Chapter 2 Box Office Collection- India TV Hindi
KGF Chapter 2 Box Office Collection Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • केजीएफ 2 जल्द ही 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
  • केजीएफ चैप्टर 3 भी जल्द आएगा।

KGF Chapter 2 Box Office Collection: 'केजीएफ: चैप्टर 2' का हिंदी वर्जन लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। फिल्म के कलेक्शन ने 350 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पार कर लिया है और जल्द ही फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। केजीएफ 2 फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है, ईद पर यह फिल्म दंगल के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। शुक्रवार को 4.25 करोड़, शनिवार को 7.25 करोड़, रविवार को 9.27 करोड़ और सोमवार को 3.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई हुई। कुल मिलाकर फिल्म ने 373.33 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डॉट इन के अनुसार, प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' ने हिंदी में 510.99 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि 'दंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर 387.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

300 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा छूने वाली हिंदी फिल्मों में 'बजरंगी भाईजान', 'पीके', 'सुल्तान', 'संजू', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'बाहुबली 2' शामिल हैं और अब 'केजीएफ 2' भी इस रिकॉर्ड का हिस्सा बन गई।

इसे भी पढ़ें-

Lock Upp : अंजलि अरोड़ा का खुलासा, फिनाइल पीकर की थी आत्महत्या की कोशिश

KGF Chapter 2 Box Office Collection: आमिर खान की 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है यश की फिल्म

Lock Upp: सायशा शिंदे का खुलासा, 'मशहूर फैशन डिजाइनर के साथ बनाया था संबंध'

Panchayat 2: खत्म हुआ इंतजार, पंचायत 2 इस दिन होगा अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन