1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shah Rukh Khan की फिल्म 'जवान' में हुई कियारा आडवाणी की एंट्री? जानिए किस रोल में आएंगी नजर

Shah Rukh Khan की फिल्म 'जवान' में हुई कियारा आडवाणी की एंट्री? जानिए किस रोल में आएंगी नजर

 Published : Jul 13, 2023 12:21 pm IST,  Updated : Jul 13, 2023 12:21 pm IST

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में कियारा आडवाणी कैमियो करते नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने शाहरुख के साथ अपने हिस्से की शूटिंग की है।

twitter- India TV Hindi
Shah Rukh Khan Image Source : TWITTER

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस शाहरुख खान को फिल्म 'पठान' में देखने के बाद फिर से देखना के लिए बेकरार हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की केमिस्ट्री काफी शानदार लगती है। हाल ही में दोनों फिल्म 'पठान' में साथ नजर आए थे। अब दोनों जल्द ही फिल्म 'जवान' में नजर आने वाले हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि जवान फिल्म में अब कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं।

Debina Bonnerjee का प्रेगनेंसी के बाद बढ़ा वजन, लोगों ने किया ट्रोल, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

कियारा आडवाणी इस फिल्म में एक कैमियो करते नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने हाल ही में शाहरुख के साथ अपने हिस्से की शूटिंग की है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जवान में कियारा आडवाणी एक गाने में नजर आएंगी। जानकारी के अनुसार गाने की शूटिंग कल यशराज फिल्म्स स्टूडियो में शुरू हुई  है, जिसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और कुछ सहायक कलाकार मौजूद थे। गाने की शूटिंग अगले चार दिनों के लिए है।

OMG 2 पर सेंसर बोर्ड ने क्यों लगाई रोक? इन सीन्स को देखने के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल

'प्रेम रतन धन पायो' की एक्ट्रेस की होने वाली है Bigg Boss OTT-2 में एंट्री? पोस्ट शेयर कर दिया हिंट

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'जवान' 7 सितंबर 2023 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को इस दिन रिलीज करके मेकर्स को काफी फायदा मिलेगा। इस दिन जन्माष्टमी भी है और छूट्टी भी इसलिए बॉक्स ऑफिस पर फायदा मिल सकता है। इस फिल्म का डायरेक्शन एटली संभाल ने किया है। इस फिल्म में विजय सेतुपति और नयनतारा भी नजर आएंगे। जवान को रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुत करता है। फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं और यह गौरी खान द्वारा निर्मित हैं। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। कियारा, 'आरआरआर' एक्टर राम चरण के साथ एक अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म 'गेम चेंजर' में भी नजर आएंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन