Highlights
- केआरके ने ट्विटर पर अपना नाम भी बदल लिया है और लिख लिया है कमाल राशिद कुमार
- KRK के इस ट्वीट पर उनका खूब मजाक बनाया जा रहा है
- KRK ने अपनी पत्नी अनीता कुमार का सरनेम अपने नाम के साथ जोड़ा है
एक्टर से फिल्म क्रिटिक बने कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को बॉलीवुड पर तीखी टिप्पणी करने के लिए जाना जाता है। केआरके ने किसी सेलिब्रिटी को नहीं बख्शा है और इसकी वजह से कई बार न्यूज में रह चुके हैं और कई बार सेलेब्स से खरी खोटी भी सुन चुके हैं। हाल ही में केआरके ने आमिर खान की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लगातार ट्रोल कर रहे थे। हाल ही में केआरके ने घोषणा की कि वो अब खान सरनेम हटा रहे हैं और अपने नाम के साथ कुमार सरनेम जोड़ रहे हैं। केआरके ने ट्विटर पर अपना नाम भी बदल लिया है और लिख लिया है कमाल राशिद कुमार।
Related Stories
केआरके ने ट्वीट किया, 'आज मैंने अपने नाम से खान हटाने और अपनी पत्नी के सरनेम कुमार को अपने नाम में जोड़ने का फैसला किया है। मेरी पत्नी का नाम अनीता कुमार है। तो अब मेरा नाम Kamal Rashid Kumar है!'
KRK के इस ट्वीट पर उनका खूब मजाक बनाया जा रहा है। केआरके ने ऐसा क्यों किया है इसके पीछे की वजह सामने नहीं आयी है। केआरके ने हाल ही में विजय देवरकोंडा पर निशाना साधा है। केआरके ने विजय की फिल्म लाइगर पर एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। केआरके ने विजय देवरकोंडा को लेकर ट्वीट भी किया है।