1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Nawazuddin Siddiqui की पत्नी आलिया सिद्दीकी मिस्ट्री मैन के साथ मस्ती करती आई नजर! शेयर किया रोमांटिक वीडियो

Nawazuddin Siddiqui की पत्नी आलिया सिद्दीकी मिस्ट्री मैन के साथ मस्ती करती आई नजर! शेयर किया रोमांटिक वीडियो

 Published : Jun 13, 2023 07:23 am IST,  Updated : Jun 13, 2023 07:23 am IST

पिछले हफ्ते, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने किसी मिस्ट्री मैन के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। अब एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है।

Nawazuddin Siddiqui estranged wife Aaliya Siddiqui drop romantic reel with her mystery man- India TV Hindi
Aaliya Siddiqui Image Source : INSTAGRAM

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी कुछ महीने पहले अपने बच्चों की कस्टडी को लेकर सुर्खियों में आए थे। दोनों अब अलग-अलग रह रहे हैं। एक हफ्ते पहले आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मिस्ट्री मैन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह उनके साथ कॉफी का आनंद लेते हुए देख रही है। अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि 'मैंने जिस रिश्ते को संजोया था, उससे बाहर निकलने में 19 साल से ज्यादा का समय लगा है, लेकिन मेरी जिंदगी में मेरे बच्चे मेरी जिम्मेदारी हैं और हमेशा से थे और रहेंगे। हालांकि, कुछ ही रिश्ते हैं जो दोस्ती से भी बढ़कर है और ये रिश्ता भी वही रिश्ता है और मैं बहुत खुश हूं इसलिए अपनी खुशियां आप सबके साथ बांटी। क्या मुझे खुश रहने का हक नहीं?" जबकि आलिया ने मिस्ट्री मैन का नाम नहीं बताया है। अब आलिया ने उनके साथ एक और पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

आलिया सिद्दीकी ने शेयर की रील -

सोमवार को आलिया सिद्दीकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने जीवन में आए नए व्यक्ति के साथ एक वीडियो शेयर किया। वह बहुत खुश दिखत रही है और इस रोमांटिक रील में दोनों एक साथ कुछ पोज देते नजर आ रहे हैं। आलिया ने इस वीडियो में अपने बालों को बांध रखा है और एक कोट पहने नजर आ रही हैं। इस बीच मिस्ट्री मैन पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं। दोनो एक दूसरे के साथ खुशी-खुशी पोज देते नजर आ रहे हैं। ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो शेयर करते हुए, आलिया ने बैकग्राउंड में जब वी मेट के गाने 'ये इश्क है' का गाना लगाया है। कैप्शन में लिखा, "जिंदगी हमसे बहुत कुछ बोलती है, हमें बस उसकी आवाज सुनने की जरूरत है।" 

आलिया सिद्दीकी और मिस्ट्री मैन -
इसी बीच एक इंटरव्यू में आलिया सिद्दीकी ने अपने  मिस्ट्री मैन के बारे में बात की और कहा कि वह आईटी सेक्टर में काम करते हैं। वे पिछले साल दुबई में एक दोस्त की पार्टी में मिले थे। 

ये भी पढ़ें-

Khatron ke khiladi 13: पति की याद में रोमांटिक हुई पाखी, कैप्शन देख विराट के आंखों में आए आंसू

इन पॉपुलर वेब सीरीज के अगले सीजन का लोगों को है बेसब्री से इंतजार, ये रही पूरी लिस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की ये खूबसूरत एक्ट्रेस इस शो में आएगी नजर, कहानी में प्यार और जुनून का लगेगा तड़का

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन