1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Parineeti-Raghav की शादी में पहुंचे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल, वीडियो हुआ वायरल

Parineeti-Raghav की शादी में पहुंचे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Sep 23, 2023 07:05 pm IST,  Updated : Sep 23, 2023 07:26 pm IST

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में कई जानी-मानी हस्तियां और कपल के रिश्तेदार भी उदयपुर पहुंच चुके हैं। इसी बीच परिणीति और राघव के शादी के जश्न में शामिल होने के लिए भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल भी पहुंच गए है।

Parineeti Chopra Raghav Chadha wedding Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal arrived at the marriage fun- India TV Hindi
Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding Image Source : INSTAGRAM

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्तेदार के आलवा फिल्म इंडस्ट्री और पॉलिटिशियन शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। इसी बीच परिणीति और राघव के शादी के जश्न में शामिल होने के लिए भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल भी पहुंच गए है। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी की अपडेट पर हर किसी की नजरें टिकी हुई है।

परिणीति-राघव की शादी में पहुंचे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को होने वाली है। इस स्टार कपल की शादी का जश्न जोरों-शोरों से हो रहा है। दूसरी ओर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में सिक्योरिटी को लेकर भी काफी सख्ती देखने को मिल रही है। इस फंक्शन में फोन कैमरे पर लाल टेप लगाया जा रहा है, जिसे शादी कोई भी जानकारी और फोटो सोशल मीड़िया पर लीक न हो। परिणीति-राघव की शादी में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल भी शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। 

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल शादी में होंगे शामिल 
उदयपुर के द लीला पैलेस में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा रविवार 24 सितंबर को सात फेरे लेने को तैयार हैं। प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू हो चुके हैं, कपल की शादी का जश्न चारों ओर देखने को मिल रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आप भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को एयरपोर्ट से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए जाते दिखाई दे रहे हैं। 

परिणीति और राघव की शादी का जश्न 
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शाम 4 बजे फेरे होंगे और फिर 6.30 बजे विदाई होगी। इसके बाद खाने का इंतजाम और छोटा रिसेप्शन 8.30 बजे कोर्टयार्ड में रखा गया है।

ये भी पढ़ें-

दिशा परमार अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही राहुल वैद्य और बेटी के साथ पहली बार हुई स्पॉट, देखें वीडियो

Parineeti-Raghav की शादी में सिक्योरिटी को लेकर उठाया गया ये सख्त कदम, 'फोन कैमरे' पर लगा लाल टेप

Khatron Ke Khiladi 13 में स्टार कंटेस्टेंट्स का दिखा जलवा, शिव ठाकरे और अर्जित तनेजा की लगी क्लास

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन