1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास की फिल्म लेकर आई सुनामी, पहले दिन कलेक्शन से 'सालार' ने मचाया गदर

प्रभास की फिल्म लेकर आई सुनामी, पहले दिन कलेक्शन से 'सालार' ने मचाया गदर

 Published : Dec 23, 2023 10:04 am IST,  Updated : Dec 23, 2023 10:04 am IST

साउथ एक्टर प्रभास स्टारर फिल्म ‘सालार’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वहीं रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया है। पहले ही दिन फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। जानिए ‘सालार’ ने अब तक कुल कितनी कमाई कर डाली है।

Salaar Box Office Collection, Prabhas- India TV Hindi
पहले दिन 'सालार' ने की धमाकेदार कमाई Image Source : DESIGN

प्रभास की फिल्म 'सालार' 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म 'सालार' को डायरेक्टर प्रशांत नील ने किया है। फिल्म मेकर प्रशांत नील को उनकी एक्शन ड्रामा 'केजीएफ' के लिए जाना जाता है। वहीं अब प्रशांत नील एक और जबरदस्त एक्शन फिल्म 'सालार' लेकर आ गए हैं। जिसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया है। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त हाइप देखा जा रहा है। इस बीच 'सालार' के पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने गए हैं। ऐसे में एक नजर प्रभास की इस फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन पर डालते हैं।

'सालार' ने पहले दिन की धमाकेदार कमाई

'सालार' को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखा जा रहा है। 'सालार' को फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। रिलीज से पहले इस मूवी की बंपर एडवांस बुकिंग ने ये साबित कर दिया था कि ओपनिंग डे पर साला ताबड़तोड़ कारोबार करेगी और ऐसा हुआ भी।वहीं अब 'सालार पार्ट-1 सीजफायर' की पहले दिन की कमाई के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क के पूर्वानुमान आंकड़ो के अनुसार प्रशांत नील की इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 95 करोड़ का धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की ये कमाई सभी भाषाओं में है। ऐसे में 'सालार' अब शाहरुक खान स्टारर 'डंकी' पर भारी पड़ती हुई नजर आ सकती है।

फिल्म 'सालार' की कहानी

बते दें कि फिल्म 'सालार' में रेबेल प्रभास का दमदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। 'सालार' एक दम पैसे वसूल एक्शन पैक्ड फिल्म है। फिल्म 'सालार' की कहानी दो दोस्तों के इर्द गिर्द है जहां प्रभास (सालार) आपने दोस्त के लिए दुश्मनों से मार काट करते नजर आते हैं। फिल्म में सालार की श्रुति हासन यानी आद्या से मुलाकात होती है और वो उसे गुंडों से प्रोटेक्ट करता है। कहानी लीप के साथ आगे बढ़ती है जहां साल 2017 में आद्या (श्रुति हासन) अपने पिता कृष्णकांत की जानकारी के बिना न्यूयॉर्क से भारत आ जाती है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन के किरदार का नाम वर्धाराज मन्नार है। लोगों को सुकुमारन का नया अवतार बहुत पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़ें:

'डंकी' को लगा तगड़ा झटका, 'सालार' के सामने दूसरे दिन लुढ़क गई शाहरुख खान की फिल्म

भारती सिंह के बेटे ‘गोला’ का नया वीडियो आया सामने, क्यूटनेस देख दिल हारे फैंस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन