1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हैथवे और लिसा संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर, जानिए किस इवेंट के लिए आईं साथ

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हैथवे और लिसा संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर, जानिए किस इवेंट के लिए आईं साथ

 Published : Jun 07, 2022 02:10 pm IST,  Updated : Jun 07, 2022 05:26 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर को कैप्शन दिया, "और फिर हम थे, लड़कियां बस मस्ती करना चाहती हैं।"

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने शेयर की नए दोस्तों के साथ तस्वीरें- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने शेयर की नए दोस्तों के साथ तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM

पेरिस: भारतीय अभिनेत्री 'प्रियंका चोपड़ा जोनास' सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने कुछ ताजा तस्वीरें शेयर की है जिसमें प्रियंका अपने दोस्तों के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इन खुबसूरत तस्वीरों में जो अभिनेत्री के साथ नजर आ रही हैं वो हॉलीवुड एक्ट्रेस 'ऐनी हैथवे और दूसरी सुपरबैंड ब्लैकपिंक की लिसा' हैं। अभिनेत्री प्रियंका ने तस्वीर को कैप्शन दिया, "और फिर हम थे, लड़कियां बस मस्ती करना चाहती हैं।"

अभिनेत्री की ये तस्वीरें पेरिस में आयोजित एक कार्यक्रम की हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इस दौरान बेहद प्यारी ड्रेस पहनी हुई है, दूसरी ओर, हैथवे और लिसा ने भी काफी अच्छा आउटफिट पहनी है, दरअसल ये तीनों स्टार बुलगारी हाई ज्वेलरी इवेंट के लिए एकत्र हुई थीं।

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस साल की शुरूआत में अपने अमेरिकी पॉप स्टार पति निक जोनास के साथ सरोगेसी के माध्यम से अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, कपल ने अपनी बच्ची का नाम मालती मैरी रखा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह आने वाली वेब सीरीज 'सिटाडेल' का भी हिस्सा रहेंगी।

इनपुट-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - 

Jawan First Poster Out: शाहरुख खान ने रिलीज किया फिल्म 'जवान' का पहला पोस्टर

कार्तिक आर्यन हुए कोविड पॉजिटिव, IIFA 2022 में होने वाले थे शामिल

Kartik Aaryan के बाद अब Aditya Roy Kapur भी आए कोरोना की चपेट में, एक्टर ने खुद को किया क्वारंटीन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन