1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बुआ करीना से मिलने पहुंचीं रणबीर-आलिया की बेटी, पहली बार दिखी क्यूट बेबी की झलक!

बुआ करीना से मिलने पहुंचीं रणबीर-आलिया की बेटी, पहली बार दिखी क्यूट बेबी की झलक!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 04, 2023 08:10 am IST,  Updated : Jun 04, 2023 08:10 am IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की क्यूट सी बेटी की पहली झलक देखने को मिली है। दरअसल, आमिया बेबी राहा को उसकी बुआ करीना से मिलाने लेकर पहुंची थीं।

Alia Bhatt, Kareen Kapoor, Raha Kapoor- India TV Hindi
Alia Bhatt, Kareen Kapoor, Raha Kapoor Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में स्टार किड्स के जलवे अलग ही लेवल पर हैं। जन्म के बाद से ही उनका फैन बेस बन जाता है। एक्टर्स को चाहने वाले उनके बच्चों की एक झलक के लिए बेचैन रहते हैं। तैमूर और जेह की तरह ही लोगों को उनकी कजिन यानी मामा रणबीर कपूर और मामी आलिया भट्ट की बेटी राहा की एक झलक का इंतजार रहता है। अभी तक दोनों ही एक्टर्स ने बेबी राहा की कोई फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की है। 

देख ही लिया बेबी का फेस

ऐसे में फैंस को बेबी की एक झलका पाने का इंतजार रहता है। हाल में ही अब एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आलिया बेबी राहा को लेकर बुआ करीना कपूर के घर पहुंची हैं। इस वीडियो में राहा को आलिया गोद में लिए चल रही हैं। पीछे बैग लिए बेबी की नैनी नजर आ रही हैं। वीडियो पोस्ट करने वाले पैपराजी ने बेबी राहा के चेहरे पर इमोजी लगा दिया है, लेकिन इसके बाद भी फैंस ने बेबी की झलक देख ही ली। 

फैंस हुए एक्साइटेड
वीडियो में नजर आ रही हल्की झलक देखकर फैंस गेस कर रहे हैं कि आखिर राहा किसके जैसे लग रही है। एक शख्स ने लिखा राहा बिल्कुल अपनी मम्मी आलिया पर गई है। वहीं एक ने कहा कि वो बिल्कुल जेह की तरह है। वहीं कई फैंस बेबी की क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई ऐसे हैं, जो खुलकर बेबी को देखना चाहते हैं और कह रहे है कि चेहरा वो जल्द दिखाएं।

Alia Bhatt, Raha, kareena kapoor
Image Source : INSTAGRAMComment by fans.

इस फिल्म में आखिरी बार आईं नजर
बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेटी राहा को जन्म दिया था। फैंस से लेकर सेलेब्स तक आलिया-रणबीर को पेरेंट्स बनने फूले नहीं समा रहे थे। शादी के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने प्रेग्नेंसी की न्यूज दी थी। एक्ट्रेस आखिरी बार 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आई थीं। एक्ट्रेस के काम की खूब तारीफ हुई। उन्हें इस रोल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का भी अवॉर्ड भी मिला। अब जल्द ही वो फरहान अख्तर द्वारा निर्मित फिल्म में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें: 

जेनिफर मिस्त्री ने रो-रोकर सुनाया 'तारक मेहता' के मेकर्स का हाल, बोलीं- नट्टू काका को भी नहीं छोड़ा

'अनुपमा' में आएगा बड़ा लीप, डिंपी बनेगी शाह हाउस की क्वीन, पारितोष का होगा तलाक!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन