1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी का लड्डू खाकर बेहद खुश हैं रणबीर कपूर, एक्टर ने आलिया भट्ट को बताया - दाल में तड़का

शादी का लड्डू खाकर बेहद खुश हैं रणबीर कपूर, एक्टर ने आलिया भट्ट को बताया - दाल में तड़का

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jun 26, 2022 04:41 pm IST,  Updated : Jun 26, 2022 04:41 pm IST

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन आज भी हर कोई यही जानना चाहता है कि शादी के बाद इनकी ज़िंदगी में कितना मसाला और कितना तड़का एड हुआ है।

Ranbir- Alia- India TV Hindi
Ranbir- Alia Image Source : INSTAGRAM - ALIAABHATT

Highlights

  • शादी का लड्डू खाकर बेहद खुश हैं रणबीर कपूर
  • एक्टर ने आलिया भट्ट को बताया दाल-चावल का तड़का

रणबीर कपूर इन दिनों एक साथ कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। एक्टर का वर्क शेड्यूल काफी बिज़ी चल रहा है। ऐसे में हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर के सामने आते ही रणबीर कपूर एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। रणबीर और उनकी टीम जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। साथ ही खुलकर सभी सितारें हर सवाल का जवाब भी दे रहे हैं। 

इसी बीच सोशल मीडिया पर रणबीर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान रणबीर एक बयान देते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान एक्टर से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सवाल किए गए। आलिया से शादी के बाद हर किसी को ये जानने में दिलचस्पी है कि आखिर इनकी शादी कैसी चल रही है?

इवेंट के दौरान रणबीर ने आलिया की काफी तारीफ की। रणबीर ने आलिया को लेकर कहा- ये साल मेरे लिए काफी अच्छा रहा है। इस साल फिल्मों के रिलीज होने के साथ-साथ मेरी शादी हुई है। जो मेरी लाइफ में एक खूबसूरत चीज रही है। मैं हमेशा फिल्मों में कहता था कि शादी एक दाल चावल की तरह है। लाइफ में थोड़ा टंगडी कबाब, कीमा पाव, हक्का नूडल्स होना चाहिए। लेकिन बॉस जिंदगी के तजुर्बे के बाद दाल चावल ही बेस्ट है और कुछ नहीं। वो दाल चावल में तड़का है, अचार है, कांदा है, सब कुछ है।

रणबीर कपूर के इस बयान के बाद एक बात तो साफ है कि अब वह आलिया के साथ शादी करने के बाद काफी बदल गए हैं। उनके लिए घर परिवार के मायने बदल गए हैं। एक वक्त हुआ करता था जब रणबीर कपूर के साथ आए दिन नई-नई हसीनाओं का नाम जुड़ा करता था। लेकिन अब आलिया ही उनके लिए सब कुछ है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो - रणबीर कपूर की कई फिल्में रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है। 'शमशेरा' के बाद एक्टर 'ब्रह्मास्त्र' और 'एनीमल' में भी नजर आएंगे। 

ये भी पढ़िए

मंगल मिशन पर हिंदू पंचांग के इस्तेमाल वाले बयान पर ट्रोल होने पर बोले आर माधवन: "इसी लायक हूं"

Adnan Sami Transformation: अदनान सामी का लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग हुए लोग, यूजर्स बोले: सर गलती से बेटे की फोटो डाल दी

Jug Jugg Jeeyo Box Office Collection: Varun Dhawan और Kiara Advani की फिल्म ने पहले ही दिन की बंपर कमाई

Pathaan: बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने शेयर किया पठान का दमदार लुक, इस अंदाज में नजर आए किंग खान

'Hera pheri 3' को लेकर मेकर्स की ओर से आया बड़ा अपडेट, एक बार फिर दिखेंगे अक्षय, परेश और सुनील शेट्टी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन