1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Adnan Sami Transformation: अदनान सामी का लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग हुए लोग, यूजर्स बोले: सर गलती से बेटे की फोटो डाल दी

Adnan Sami Transformation: अदनान सामी का लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग हुए लोग, यूजर्स बोले: सर गलती से बेटे की फोटो डाल दी

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jun 26, 2022 01:21 pm IST,  Updated : Jun 26, 2022 02:21 pm IST

सोशल मीडिया पर इस वक्त कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर ये पहचानना बेहद मुश्किल हो रहा है कि वो अदनान ही है। सिंगर अदनान ने एक बार फिर अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया है।

Adnan Sami Transformation- India TV Hindi
Adnan Sami Transformation Image Source : INSTAGRAM - ADNANSAMIWORLD

Highlights

  • अदनान सामी के ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को किया हैरान
  • अदनान सामी की वायरल तस्वीरों में दिखी जॉ लाइन !

Adnan Sami Transformation:  बॉलीवुड की दुनिया को बेहतरीन गाने देने वाले सिंगर अदनान सामी हर बार अपने फैंस को हैरान कर देते हैं। एक वक्त था जब अदनान गोल-मटोल हुआ करते थे। लेकिन उन्होंने अपने पहले ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया था। लेकिन अब जो अदनान ने किया है उसे देखकर तो सभी दंग रह गए हैं। 

दरअसल सोशल मीडिया पर इस वक्त कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर ये पहचानना बेहद मुश्किल हो रहा है कि वो अदनान ही हैं। बता दें - खुद अदनान ने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। सिंगर अपने परिवार के साथ मालदीव में वेकेशन मना रहे हैं। जहां से वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं। 

वायरल हो रही तस्वीरों में अदनान का ट्रांसफॉर्मेशन सभी को हैरत में डाल रहा है। वह पहले के मुकाबले काफी स्लिम हो गए हैं। सिंगर ने अपना इतना वजन घटा लिया है कि उनका चेहरा तक पहचानने में नहीं आ रहा है। ब्लैक कलर की टीशर्ट पहने अदनान की जॉ लाइन साफ नजर आ रही हैं। अदनान ने सिर्फ अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर ही नहीं बल्कि ग्रूम‍िंग पर भी पूरा ध्यान दिया है तस्वीर में उनके साथ उनकी वाइफ रोया सामी खान और बेटी मदीना भी नजर आ रही हैं।

अदनान का ट्रांसफॉर्मेशन देख यूजर्स लगातार कमेंट कर सवाल पूछ रहे हैं कि ये कौन हैं? एक यूजर ने लिखा कि लोग दिन-ब-दिन बूढ़े हो रहे हैं, लेकिन सामी यंग होते जा रहे हैं। बता दें एक समय पर अदनान 230 किलो के हुआ करते थे। लेकिन वक्त के साथ-साथ उन्होंने खुद पर काफी मेहनत की और अपना वजन कम किया। आज सिंगर काफी लोगों के लिए मिसाल बन गए हैं। सिंगर इस वक्त अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम गुजार रहे हैं। लेकिन वह मालदीव से लगातार अपने फैंस के लिए तस्वीरें भी पोस्ट कर रहे हैं। 

ये भी पढ़िए

Jug Jugg Jeeyo Box Office Collection: Varun Dhawan और Kiara Advani की फिल्म ने पहले ही दिन की बंपर कमाई

Pathaan: बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने शेयर किया पठान का दमदार लुक, इस अंदाज में नजर आए किंग खान

'Hera pheri 3' को लेकर मेकर्स की ओर से आया बड़ा अपडेट, एक बार फिर दिखेंगे अक्षय, परेश और सुनील शेट्टी

Laal Singh Chaddha का नया गाना 'फिर ना ऐसी रात आएगी' हुआ रिलीज, Aamir Khan जीत रहे हैं दिल 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन