1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Adipurush के साथ अटैच होगा इस फिल्म का टीजर, रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की मूवी पर बड़ा अपडेट

Adipurush के साथ अटैच होगा इस फिल्म का टीजर, रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की मूवी पर बड़ा अपडेट

 Published : Jun 13, 2023 11:04 am IST,  Updated : Jun 13, 2023 11:04 am IST

प्रभास और कृति सैनन की फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा फैंस के लिए एक और खुशखबरी है, जिसे सुन आप झूम उठेंगे। जी हां रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म का टीजर 'आदिपुरुष' के साथ अटैच किया जाएगा।

ranveer singh and alia bhatt film rocky aur rani ki prem kahani teaser to be attached in adipurush - India TV Hindi
Adipurush Image Source : DESGIN.PHOTO

प्रभास और कृति सैनन की फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज के पहले ही चर्चा में बनी हुई है। 'आदिपुरुष' के रिलीज से पहले ही मेकर्स ने लोगों का दिल जीत लिया है। लोग बहुत खुश हैं कि थिएटर में हनुमान जी के लिए एक सीट रिजर्व की गई है। फिल्म को लेकर आ रही खबरो से फैंस बहुत खुश लग रहे हैं। Adipurush की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और बुकिंग के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। 'आदिपुरुष' में प्रभास, कृति सैनन और सैफ अली खान लीड रोल में हैं। बता दें कि इस फिल्म के साथ रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की फिल्म का टीजर अटैच किया जाएगा। 

रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की फिल्म का टीजर होगा रिलीज -

फिल्म 'आदिपुरुष' के साथ रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर रिलीज होगा। Ranveer Singh और Alia Bhatt फिल्म Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म का टीजर प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म Adipurush के साथ अटैच किया जाएगा। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पहली बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून, 2033 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के मेकर्स की तरफ से टीजर को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट से कई फोटो औरी वीडियो भी लीक हुए जिसे देखने के बाद फैंस और भी ज्यादा एक्साइटिड है।

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'आदिपुरुष' के बारे में -
करण जौहर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास और कृति सेनॉन के अलावा सनी सिंह, देवदत्त नागे और सैफ अली खान महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें-

तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कह दी ऐसी बात

Nawazuddin Siddiqui की पत्नी आलिया सिद्दीकी मिस्ट्री मैन के साथ मस्ती करती आई नजर! शेयर किया रोमांटिक वीडियो

Khatron ke khiladi 13: पति की याद में रोमांटिक हुई पाखी, कैप्शन देख विराट के आंखों में आए आंसू

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन