1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस वैलेंटाइन को रोमांटिक बनाएगी शाहिद-कृति की जोड़ी, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आएंगे दोनों

इस वैलेंटाइन को रोमांटिक बनाएगी शाहिद-कृति की जोड़ी, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आएंगे दोनों

 Published : Jan 10, 2024 04:26 pm IST,  Updated : Jan 10, 2024 04:26 pm IST

शाहिद और कृति जल्द ही पर्दें पर एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म का फर्स्ट पोस्टर काफी समय पहले ही रिवील किया जा चुका है, जिसके बाद से ही फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्सािइटेड हैं। वहीं अब हाल ही में शाहिद-कृति की फिल्म के नाम के साथ साथ इसकी रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है।

Shahid kapoor, Kriti Sanon- India TV Hindi
शाहिद कपूर और कृति सेनन की मूवी का टाइटल रिवील Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनन की जोड़ी पहली बार फिल्म में साथ नजर आने वाली है। दोनों एक रोमांटिक मूवी में रोमांस करते हुए दिखने वाले हैं। बीते साल 9 अप्रैल 2023 को शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी और कृति सेनन की इस रोमांटिक फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया था। जिसमें शाहिद और कृति बाइक पर बैठे हुए एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे थे। हालांकि इस दौरान सिर्फ फिल्म का फर्स्ट लुक ही रिविल किया गया था, फिल्म के नाम का एलान नहीं किया गया था। ऐसे में फैंस लंबे समय से शाहिद और कृति की फिल्म का नाम जनाने के लिए एक्साइडेट नजर आ रहे हैं। वहीं अब फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए  शाहिद और कृति ने अपनी फिल्म का नाम रिवील कर दिया है, इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। 

कृति- शाहिद ने बताया फिल्म का नाम

कृति सेनन और शाहिद कपूर दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है उसमें दोनों रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर में शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनन के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है। वहीं इस पोस्टर को शेयर करते हुए कृति- शाहिद ने  कैप्शन के साथ फिल्म की घोषणा की। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा है, 'इस वैलेंटाइन सप्ताह, एक असंभव प्रेम कहानी का अनुभव करें। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' सिनेमाघरों में 9 फरवरी, 2024 एक मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन।' वहीं फिल्म के नए पोस्टर के साथ कृति ने मूवी के बैकग्राउंड म्यूजिक का मोशन वीडियो भी शेयर किया है।वहीं फिल्म की रिलीज डेट और टाइटल अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट इस मूवी के लिए काफी बढ़ गई है।  

फिल्म के बारे में

बता दें कि इस फिल्म में कृति- शाहिद के अलावा बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म को दिनेश विजन, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने प्रोड्यूस किया है। बताया जा रहा है कि इस मूवी में शाहिद एक वैज्ञानिक की भूमिका में हैं, जिसे रोबोट से प्यार हो जाता है, जो उसकी अपनी रचना है। फिल्म में कृति सेनन एक रोबोट के किरदार में हैं।

ये भी पढ़ें:  सुर्ख लाल लिपस्टिक लगाए, लहंगे में दिखीं आयरा खान, आमिर के दामाद का भी दिखा डैशिंग लुक

आमिर खान ने जमाया बेटी आयरा के संगीत में रंग, बेटे आजाद के साथ बने रॉकस्टार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन