1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'शैतान' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की धुआंधार कमाई, अजय देवगन-आर माधवन का चला जादू

'शैतान' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की धुआंधार कमाई, अजय देवगन-आर माधवन का चला जादू

 Published : Mar 10, 2024 06:50 am IST,  Updated : Mar 10, 2024 06:50 am IST

अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' की कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक दर्शकों का दिल जीत रही है। 'शैतान' के पहले दिन की धमाकेदार कमाई के बाद अब दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

Shaitaan Box Office Collection Day 2 ajay Devgn r madhavan film earn 18 cr on saturday- India TV Hindi
अजय देवगन की 'शैतान' का दूसरे दिन का कलेक्शन Image Source : X

अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। वहीं दूसरे दिन 'शैतान' ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है। इस मूवी को ऑडियंस और क्रिटिक्स से जबरदस्त रिव्यूज मिले हैं। फिल्म 'शैतान' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर धूम मचा दी है। अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका स्टारर 'शैतान' का दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है।

फिल्म शैतान दूसरे दिन का कलेक्शन

अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका स्टारर सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'शैतान' 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सुपरनैचुरल थ्रिलर में अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन ने अपने किरदरा से दर्शकों का दिल जीत लिया है। Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है। 'शैतान' ने पहले दिन भारत में सभी भाषाओं में लगभग 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं दूसरे दिन फिल्म 'शैतान' ने 18.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

फिल्म शैतान के बारे में

बता दें कि विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'शैतान' में काला जादू का खेल देखने को मिला। अजय देवगन और ज्योतिका फिल्म में इस काले जादू और शैतान का सामना करते नजर आए। वहीं ब्लैक मैजिक करने वाला ये शैतान कोई और नहीं आर माधवन ही हैं। इस फिल्म को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं इसके अलावा अजय की इस साल 5 और बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है। अजय देवगन की इन फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

अजय देवगन का वर्कफ्रंट

फिल्म 'शैतान' के बाद अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' और 'मैदान' अप्रैल में रिलीज हो रही है। इसके अलावा फिल्म 'सिंघम अगेन' अगस्त और फिल्म 'रेड 2' नवंबर में रिलीज होने वाली है। आर माधवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो शशिकांत की क्रिकेट ड्रामा, 'टेस्ट', 'अधिष्ठासली' और 'जीडी नायडू बायोपिक' भी पाइपलाइन में हैं।

ये भी पढ़ें:

सतीश कौशिक की डेथ एनिवर्सरी पर अनुपम खेर ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, बोले- 'मेरे लिये तुम कहीं...'

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में दादी-सा ने अभिरा की परवरिश पर किए सवाल, अक्षरा को लेकर कही ये बात

शिल्पा शेट्टी ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, कहा- 'पैसों के लिए शादी...'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन