Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा कपूर ने खरीदी इतनी महंगी कार, इस कीमत में खरीद लेंगे कई फ्लैट

श्रद्धा कपूर ने खरीदी इतनी महंगी कार, इस कीमत में खरीद लेंगे कई फ्लैट

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Oct 25, 2023 01:33 pm IST, Updated : Oct 25, 2023 01:33 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर दशहरा के दिन अचानक चर्चा में आ गईं। इसके पीछे की वजह भी खास है। एक्ट्रेस ने अपनी गाड़ियों की लिस्ट में एक नई गाड़ी जोड़ी है। उन्होंने विजयदशमी के खास मौके को इस खास खरीद के लिए चुना था।

Shraddha kapoor, Lamborghini Huracan Tecnica- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी अदाओं और एक्टिंग दोनों से फैंस को दीवाना बनाने में कामयाब रहती हैं। एक्ट्रेस को लोग काफी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी लाइफ अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल में ही उन्होंने फैंस संग एक और खुशखबरी साझा की है। एक्ट्रेस ने अपनी लग्जरी गाड़ियों की लिस्ट में एक नई गाड़ी एड की है। एक्ट्रेस पहले से महंगी गाड़ियों की शौकीन हैं और उनके पास बीएमडब्लू और मर्सडीज जैसी कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। अब एक्ट्रेस ने इस लिस्ट में अपनी नई खरीद से चार-चांद लगा दिए हैं। 

श्रद्धा ने खरीदी महंगी कार

श्रद्धा कपूर ने Lamborghini Huracan Tecnica खरीदी है, जिसकी कीमत चार करोड़ रुपये है।  लाल रंग की उनकी इस स्वैंकी कार की उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी पोस्ट की है। इस तस्वीर में वो कार के आगे बैठी नजर आ रही हैं। उनका लुक काफी सिंपल और क्लासिक है। उन्होंने ब्लॉक प्रिंट वाला सिंपल सूट कैरी किया है। ट्रेडिशनल इंडियन अवतार में एक्ट्रेस लोगों का दिल जीत रही हैं। वैसे एक्ट्रेस की कार इतनी महंगी है कि इतने में कई सामान्य फ्लैट खरीदे जा सकते हैं। 

महंगी गाड़ियों के शौकीन है बॉलीवुड सितारे
वैसे बॉलीवुड में नई गाड़ियां घर लाने की धूम मची हुई है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद आलिया भट्ट के घर भी नवरात्री की शुरुआत के साथ ही नई गाड़ी आई थी। उससे कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस के पति रणबीर कपूर ने भी नई गाड़ी खरीदी थी। बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे महंगी लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। ठीक उन्हीं सितारों की तरह ही श्रद्धा ने भी गाड़ियों के लिए अपना प्यार Lamborghini Huracan Tecnica खरीद कर जाहिर किया है। 

इस फिल्म में आएंगी नजर
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की इस कार को देखने के बाद उनके फैंस कापी एक्साइटेड हैं। फैंस एक्ट्रेस को इस महंगी खरीद की बधाई दे रहे हैं। श्रद्धा कपूर के फैंस को एक्ट्रेस का ये सेल्फ गिफ्ट काफी पसंद आ रहा है। वैसे एक्ट्रेस के काम पर नजर डालें तो एक्ट्रेस आखिरी बार 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आई थीं। जल्द ही एक्ट्रेस 'स्त्री 2' में अपने को-स्टार्स पंकज त्रिपाछी और राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें: राघव चड्ढा को मल-मलकर लगाई गई हल्दी, परिणीति की चूड़ा सेरेमनी वाले वीडियो में दिखा अनदेखा रोमांटिक अंदाज

फिल्मों से ब्रेक लेना चाहते हैं रणबीर कपूर, पीछे छिपी है बेटी राहा से जुड़ी खास वजह

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement