1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुनील शेट्टी ने माधुरी दीक्षित संग पोज देते हुए मीडिया के सामने कह दिया कुछ ऐसा, छूट गई सबकी हंसी

सुनील शेट्टी ने माधुरी दीक्षित संग पोज देते हुए मीडिया के सामने कह दिया कुछ ऐसा, छूट गई सबकी हंसी

 Published : Mar 24, 2024 04:46 pm IST,  Updated : Mar 24, 2024 04:46 pm IST

सुनील शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो माधुरी दीक्षित के साथ पैपराजी को पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों काफी स्टाइलिश लुक में नजर आते हैं। हालांकि पोज देते हुए सुनील शेट्टी पैप्स को कुछ ऐसा कह देते है, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लग जाते हैं।

Suniel Shetty, Madhuri Dixit- India TV Hindi
सुनील शेट्टी से हुई गलती से मिस्टेक Image Source : X

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों माधुरी दीक्षित के साथ रिएलिटी शो 'डांस दीवाने' का सीजन 4 जज कर रहे हैं। इस डांस रिएलिटी शो में सुनील शेट्टी अपने अंदाज की वजह से फैंस के बीच छाए रहते हैं। अब हाल ही में सुनील शेट्टी को माधुरी दीक्षित के साथ 'डांस दीवाने' के सेट के बाहर देखा गया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील शेट्टी- माधुरी दीक्षित के साथ पैप्स को पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि पोज देते-देते सुनिल कुछ ऐसा कह देते है जिसे सुनकर सबकी हंसी छूट जाती है। यहां तक की एक्टर खुद भी अपनी बातों पर हंसने लग जाते हैं। 

सुनील शेट्टी से हुई गलती से मिस्टेक

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुनील शेट्टी ब्लैक आउटफिट में काफी डैशिंग दिखाई दे रहे हैं। वहीं माधुरी इस दौरान ऑफ व्हाइट लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। दोनों साथ में स्माइल करते हुए पैपराजी को पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जाते-जाते सुनील शेट्टी वहां मौजूद पैप्स को 'हैप्पी होली की जगह हैपी दिवाली' बोल देते हैं। ये सुनकर माधुरी भी थोड़ा हैरान होती नजर आती हैं और हंसती हैं। इसके बाद जब वहां मौजूद पैप्स अन्ना को बोलते हैं, सर हैप्पी होली है दिवाली नहीं। पैप्स की बात सुनकर सुनिल भी स्माइल करने लग जाते हैं। 

सुनील शेट्टी का वर्कफ्रंट

बता दें, सुनील शेट्टी फिलहाल 'डांस दीवाने' का सीजन 4 जज कर रहे हैं। इसके अलावा एक्टर जल्द ही  मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में दिखाई देने वाले हैं। सुनील शेट्टी को लंबे समय के बाद को एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं।   

ये भी पढें:

ये तो 'राहा' जैसी दिखती है, आतिफ की बेटी को देख कन्फ्यूज हुए फैंस

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अभिरा हुई घायल, तस्वीरें शेयर कर बताया हाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन