1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Varun Dhawan Birthday: एक्टर के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा, समांथा प्रभु सहित इन सेलेब्स ने दीं शुभकामनाएं

Varun Dhawan Birthday: एक्टर के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा, समांथा प्रभु सहित इन सेलेब्स ने दीं शुभकामनाएं

 Published : Apr 24, 2022 04:08 pm IST,  Updated : Apr 24, 2022 04:08 pm IST

बॉलीवुड सेलेब्स करण जौहर, समांथा प्रभु, अनुष्का शर्मा, विक्की कौशल, नीतू कपूर, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, जाह्नवी कपूर आदि सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Varun Dhawan Birthday- India TV Hindi
Varun Dhawan Birthday Image Source : INSTAGRAM/ VARUNDVN

Highlights

  • वरुण धवन आज, 24 अप्रैल को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं।
  • फिलहाल वरुण धवन लखनऊ में फिल्म 'बवाल' के पहले शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन आज, 24 अप्रैल को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से की थी। इस फिल्म के साथ वरुण दर्शकों को इम्प्रेस करने में कामयाब रहे थे। इसके बाद वरुण धवन को कई बेहतरीन फिल्मों में देखा गया जिसमें 'मैं तेरा हीरो', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बदलापुर' जैसी फिल्में शामिल हैं। 

अभिनेता ने इस साल अपने बर्थडे को अपनी आने वाली फिल्म 'बवाल' के सेट पर मनाया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने जन्मदिन के जश्न की तस्वीर भी शेयर की। वरुण के 35वें जन्मदिन पर जन्मदिन पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स करण जौहर, समांथा प्रभु, अनुष्का शर्मा, विक्की कौशल, नीतू कपूर, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, जाह्नवी कपूर आदि ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अभिनेत्री सामंथा प्रभु वरुण धवन को बर्थडे विश करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार। आपको साल की शुभकामनाएं। भगवान आपको खुश रखें।' 

Varun Dhawan Birthday
Image Source : INSTAGRAM/ SAMANTHARUTHPRABHUOFFLVarun Dhawan Birthday 

करण जौहर ने वरुण धवन के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए कविता पोस्ट कर अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। करण ने इंस्टाग्राम पर वरुण को बर्थडे विश करते हुए लिखा- 'चलो थोड़ी पब्लिसिटी भी हो जाए और लगे हाथ शुभकामनाओं वाला विश दे ही दूं। जन्मदिन मुबारक हो वरुण।'

अभिनेता अनिल कपूर ने धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में फिल्म 'जुग जुग जियो' की टीम उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है कि अनिल कपूर, नीतू कपूर, कियारा आडवाणी, मनीष पॉल, निर्देशक राज मेहता अपने खास अंदाज में वरुण को बधाई दे रहे हैं।

विक्की कौशल ने भी इंस्टाग्राम पर वरुण धवन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे ब्रो, जुग जुग जियो।'

Varun Dhawan Birthday
Image Source : INSTAGRAM/ VICKYKAUSHAL09Varun Dhawan Birthday   

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर वरुण धवन की तस्वीर शेयर करके जन्मदिन की बधाई दी।

Varun Dhawan Birthday
Image Source : INSTAGRAM/ ANUSHKASHARMAVarun Dhawan Birthday 

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने तस्वीर शेयर करके बर्थडे विश किया।

Varun Dhawan Birthday
Image Source : INSTAGRAM/ SARAALIKHAN95Varun Dhawan Birthday 

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी वरुण धवन को बर्थडे विश किया। 

Varun Dhawan Birthday
Image Source : INSTAGRAM/ ANANYAPANDAYVarun Dhawan Birthday 

जाह्नवी कपूर ने वीडियो शेयर वरुण धवन को बर्थडे विश किया। 

Varun Dhawan Birthday
Image Source : INSTAGRAM/ JANHVIKAPOORVarun Dhawan Birthday 

वरुण धवन को फैंस ने दी जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं

फिल्म की बात करें तो इन दिनों वरुण धवन लखनऊ में अपनी आने वाली फिल्म 'बवाल' के पहले शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता जान्हवी कपूर के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन