1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कानपुर की सड़कों पर बुलेट दौड़ाते दिखे वरुण धवन, शुरू हुई फिल्म 'बवाल' की शूटिंग

कानपुर की सड़कों पर बुलेट दौड़ाते दिखे वरुण धवन, शुरू हुई फिल्म 'बवाल' की शूटिंग

 Published : Apr 15, 2022 11:19 pm IST,  Updated : Apr 16, 2022 03:35 pm IST

फिल्म 'बवाल' की शूटिंग के लिए कानपुर पहुंचे वरुण धवन शहर की गलियों में बुलेट दौड़ाते नजर आए। ब्लू शर्ट, ग्रे जींस और रेड गॉगल्स पहने वरुण धवन काफी स्मार्ट दिख रहे थे। ।

Varun Dhawan- India TV Hindi
Varun Dhawan Image Source : INSTAGRAM/ LEISURETYM.BLOG

Highlights

  • 'दंगल' फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी ने 'बवाल' की शूटिंग के लिए कानपुर को चुना है।
  • वरुण धवन इस फिल्म में एक शिक्षक के रुप में नजर आएंगे।

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल, अपने आने वाली फिल्म बवाल की शूटिंग के लिए कानपुर पहुंचे वरुण धवन शहर की गलियों में बुलेट दौड़ाते नजर आए। उन्हें इस अंदाज में देखकर हर कोई हैरान रह गया। वहीं, उनके फैंस भी एक्टर की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर उतर आए। पहले तो लोगों को कुछ समझ नहीं आया लेकिन जब उनके पीछे शूटिंग का पूरा सेट देखा तो लोग समझ गए। उसके बाद क्या था फिर शूटिंग देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी।

'दंगल' फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी ने 'बवाल' की शूटिंग के लिए कानपुर की लोकेशन को चुना है। सूत्रों की माने तो फिल्म की शूटिंग पहले आनंदबाग लखनऊ में होनी थी।  लेकिन इस जगह पर अनुमति न मिलने की वजह से इसे कानपुर में शूट किया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है इस फिल्म को शहर के अलग-अलग जगहों पर शूटिंग किए जाएंगे जोकि अभी पूरे एक हफ्ते तक चलेगी। 

अपने चहेते एक्टर को देखने के लिए वहां काफी संख्या में दर्शकों की भीड़ जमा हो गई। वहां के लोग सीटी मारकर वरुण का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करते रहे। इस दौरान एक्टर वहां मौजूद लोगों से जाकर मुलाकात की और कई फैंस को ऑटोग्राफ भी दिए।

बता दें कि फिल्म 'बवाल'  साजिद नाडियावाला प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है। वरुण धवन इस फिल्म में एक शिक्षक के रुप में नजर आएंगे।

एक दिन में नहीं, बल्कि 10-11 महीने के अंतराल में हुई सोनम कपूर के घर में चोरी

Asha Bhosle के बेटे Anand Bhosle की अचानक तबीयत हुई खराब, दुबई के एक अस्पताल में चल रहा इलाज

Ranbir-Alia Wedding: छैय्या छैय्या गाने पर स्टार कपल के डांस वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, देखिए वीडियो

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन