1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की-कैटरीना ने अपनी शादी में मेहमानों को दिया था ये वेडिंग हैम्पर

विक्की-कैटरीना ने अपनी शादी में मेहमानों को दिया था ये वेडिंग हैम्पर

 Published : Dec 12, 2021 04:19 pm IST,  Updated : Dec 12, 2021 04:24 pm IST

फैंस विक्की और कैटरीना की शादी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहे लेकिन सिक्योरिटी इतनी टाइट थी कि परिंदा भी पर नहीं मार सका।

विक्की-कैटरीना - India TV Hindi
विक्की-कैटरीना  Image Source : PR

Highlights

  • विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने मेहमानों को जो वेडिंग हैम्पर दिया था उसमें काफी हेल्दी चीजें थीं।
  • विक्की और कैटरीना ने सिक्स सेंसेस फोर्ट चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर में 7 फेरे लिए।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की भव्य शादी शहर में चर्चा का विषय रही है। फैंस विक्की और कैटरीना की शादी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहे लेकिन सिक्योरिटी इतनी टाइट थी कि परिंदा भी पर नहीं मार सका। लेकिन शादी के बाद कैटरीना और विक्की ने खुद अपनी वेडिंग, हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

अब विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में मिले गेस्ट हैम्पर की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इस  हैम्पर में काफी हेल्दी चीजों का कॉम्बो था जो किसी को भी भा जाए। इस हैम्पर में कोल्ड प्रेस्ड जूस से लेकर नेचुरल नारियल पानी, बेक्ड और पॉप्ड चिप्स, इसके अलावा ओरियो के एक क्लासिक पैक के साथ कुछ एलोवेरा वाइप्स और सैनिटाइज़र, इस हैम्पर में शामिल था।  ये हैम्पर Confetti Gifts ने तैयार किया था। यहां देखिए एक्सक्लूसिव तस्वीरें-

विक्की-कैटरीना ने अपनी शादी में मेहमानों को दिया था ये वेडिंग हैम्पर
Image Source : PRविक्की-कैटरीना ने अपनी शादी में मेहमानों को दिया था ये वेडिंग हैम्पर 

विक्की-कैटरीना ने अपनी शादी में मेहमानों को दिया था ये वेडिंग हैम्पर
Image Source : PRविक्की-कैटरीना ने अपनी शादी में मेहमानों को दिया था ये वेडिंग हैम्पर 

दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी की। बाद में दोनों ने अपनी कृतज्ञता और प्यार व्यक्त करते हुए कुछ प्यारी-प्यारी तस्वीरें साझा की।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन