एसएस राजामौली अब अपनी फिल्म वाराणसी की तैयारी में व्यस्त हैं। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा स्टारर ये फिल्म अगले साल यानी 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन रिलीज से पहले ही इसकी चर्चा जोरों पर है और फैन्स भी काफी उत्साहित हैं। अब फिल्म के प्रोड्यूसर ने एक और अहम खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि करीब 20 मिनट तक फिल्म में रामायण की तरह झलकियां भी देखने को मिल सकती हैं। फिल्म ने कॉमिक कॉन एक्सपीरियंस मेक्सिको 2026 में अपनी उपस्थिति से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया।
प्रोड्यूसर ने किया खुलासा
निर्माता एस. एस. कार्तिकेय ने कार्यक्रम के दौरान भारत और मेक्सिको के बीच सांस्कृतिक समानताओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'हमने कई समानताएं देखी हैं जैसे कि मेक्सिको से आने वाली कई कॉमिक्स या फिल्मों की कहानियां एज़्टेक या माया सभ्यता के इतिहास से प्रेरित हैं और भारत में हम रामायण या महाभारत जैसे महाकाव्यों से प्रेरणा लेते हैं। वाराणसी में रामायण के 20 मिनट दिखाए जाते हैं, इसलिए सांस्कृतिक रूप से लैटिन अमेरिकी और अमेरिकी दर्शकों में बहुत समानताएं हैं। मेक्सिको जाकर लोगों से मिलना बहुत ही सुखद अनुभव है और मुझे अपने देश के शहर जैसी ही गर्मजोशी महसूस होती है। वहां का खाना, यहां तक कि मसाले भी मुझे नहीं लगता कि भारत के अलावा कहीं और ऐसे मसाले मिल सकते हैं। मेक्सिको आने पर मुझे वहां के पारिवारिक मूल्य भी बहुत समान लगे। पारिवारिक मूल्य वाराणसी की कहानी का एक अभिन्न अंग हैं और मुझे लगता है कि कई ऐसे पहलू हैं जिनसे लोग जुड़ाव महसूस करेंगे और फिल्म का आनंद लेंगे।'
रामायण की भी दिखेगी झलक
कार्तिकेय ने बताया कि वाराणसी में रामायण से प्रेरित 20 मिनट का एक खंड शामिल है, और उन्होंने कहा कि पारिवारिक बंधन, खान-पान की परंपराएं और आतिथ्य सत्कार जैसी साझा भावनाएं एक मजबूत सांस्कृतिक सेतु का निर्माण करती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लैटिन अमेरिकी दर्शक फिल्म को बेहद प्रासंगिक पाएंगे। फिल्म निर्माताओं ने पहले ही किरदारों के आकर्षक लुक जारी कर दिए हैं, जिससे सोशल मीडिया पर उत्सुकता और बढ़ गई है। महेश बाबू रुद्र के रूप में एक दमदार अवतार में नजर आते हैं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभ के रूप में एक गंभीर भूमिका निभाते हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनास मंदाकिनी के रूप में सबका ध्यान खींचती हैं, और हर नए लुक के साथ देशभर के प्रशंसकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। फिल्म का बजट भी काफी बड़ा है और मेकर्स को इस फिल्म के बॉक्स ऑपिस पर भी चलने की उम्मीदें काफी हाई हैं।
ये भी पढ़ें- मेट गाला में दिखेगा इन बॉलीवुड सितारों के जलवा, करण जौहर का नाम हुआ कन्फर्म, ये रही लिस्ट