1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन दिखाया कमाल, कमाई में आया उछाल

सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन दिखाया कमाल, कमाई में आया उछाल

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Mar 17, 2024 10:49 am IST,  Updated : Mar 17, 2024 10:49 am IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' 15 मार्च, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म 'योद्धा' का ओपनिंग डे के बाद अब दूसरे दिन का भी कलेक्शन समाने आ चुका है। जाने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 'योद्धा' ने कितनी कमाई की है।

Yodha Box Office Day 2 sidharth malhotra raashii khanna disha patani- India TV Hindi
योद्धा का दूसरे दिन कलेक्शन Image Source : X

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' सिनेमाघरों में 15 मार्च को रिलीज होते ही लोगों के बीच छा गई है। फिल्म को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसकी स्टार कास्ट भी दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा का जबरस्त एक्शन लुक देखने को मिला है। 'योद्धा' में दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी लीड रोल में हैं। बॉक्स ऑफिस पर योद्धा के साथ अदा शर्मा की फिल्म 'बस्तर' भी रिलीज हुई है। जानिए फिल्म 'योद्धा' ने दूसरे दिन पर बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

फिल्म 'योद्धा' दूसरे दिन का कलेक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है। वहीं ओपनिंग डे के ठंडे कलेक्शन के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर इस फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला है। Sacnilk के अनुसार, एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने पहले दिन भारत में 4.25 करोड़ रूपये की कमाई की है। दूसरे दिन 'योद्धा' ने 5.75 करोड़ रूपये की कमाई की है। ऐसे में ये फिल्म वीकेंड में और बेहतर कमाई कर सकती है। फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है।

फिल्म 'योद्धा' की स्टार कास्ट

फिल्म 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा दिशा पटानी और राशि खन्ना भी लीड रोल में दिखे हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो योद्धा टास्क फोर्स के कमांडिंग ऑफिसर अरुण कात्याल को एक बचाव अभियान पर बेस्ड है। बता दें की सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' के साथ-साथ 15 मार्च को सिनेमाघरों में अदा शर्मा की फिल्म 'बस्तर-द नक्सल स्टोरी' भी रिलीज हुई। इन दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है।

फिल्म 'योद्धा' के बारे में

फिल्म 'योद्धा' का निर्माण हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान ने किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' को सागर अम्ब्रे ने लिखा है और उन्होंने ही पुष्कर ओझा के साथ मिलकर डायरेक्ट किया है। बता दें कि साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'थैंक गॉड' के डेढ़ साल बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा निर्माता करण जौहर की फिल्म 'योद्धा' से बड़े पर्दे पर वापसी की है।

ये भी पढ़ें:

'योद्धा' से लेकर 'नीरजा' तक, इन फिल्मों और सीरीज में दिखाई गई हाईजैक की कहानी

Sara Ali Khan की हिम्मत देख दंग हुए फैंस, जले हुए पेट के बाद भी किया रैंप वॉक

Anupamaa फेम गौरव खन्ना बने कबीर सिंह, फैंस ने कहा- 'ये है टीवी का स्टाइलिश...'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन