1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 1970 का दौर ज्यादा याद नहीं : अल पचीनो

1970 का दौर ज्यादा याद नहीं : अल पचीनो

 Written By: IANS
 Published : May 24, 2015 05:57 pm IST,  Updated : May 24, 2015 05:57 pm IST

लंदन: अनुभवी हॉलीवुड अभिनेता अल पचीनो का कहना है कि उन्हें 1970 के दौर के बारे में ज्यादा याद नहीं है। ब्लॉकबस्ट फिल्म 'गॉडफादर' के कलाकार अल पचीनो ने बीते दौर को याद करते हुए

1970 का दौर ज्यादा याद...- India TV Hindi
1970 का दौर ज्यादा याद नहीं : अल पचीनो

लंदन: अनुभवी हॉलीवुड अभिनेता अल पचीनो का कहना है कि उन्हें 1970 के दौर के बारे में ज्यादा याद नहीं है। ब्लॉकबस्ट फिल्म 'गॉडफादर' के कलाकार अल पचीनो ने बीते दौर को याद करते हुए कहा कि 1972 में 'गॉडफादर' के सुपरहिट होने के बाद लोग उन्हें पहचानने लगे थे, हालांकि शुरुआत में इससे उन्हें झिझक व परेशानी होती थी।

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, अल पचीनो ने बताया, "मैं तब शराबी हुआ करता था। हां, यह सच है कि 1970 के दशक में मेरा करियर उफान पर था, लेकिन माफ करें उस दौर के बारे में मुझे ज्यादा याद नहीं है।"

उन्होंने कहा, "आज जब मैं इस बारे में सोचता हूं, तो मुझे 1980 का दौर भी याद नहीं आता।"

अल पचीनो ने बताया कि बीते 30 सालों में उन्होंने शराब नहीं पी और इसका श्रेय उनके नाटक प्रशिक्षक चार्ली लॉटन को जाता है, जिन्हें वह अपने जीवन का सबसे प्रभावशाली इंसान मानते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।