1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'द फ्लैश' का निर्देशन करेंगे एंडी मुसचिती

'द फ्लैश' का निर्देशन करेंगे एंडी मुसचिती

 Written By: IANS
 Published : Sep 03, 2019 03:03 pm IST,  Updated : Sep 03, 2019 03:03 pm IST

 'इट' फ्रेंचाइज की दो फिल्मों का निर्देशन करने के बाद अर्जेटीना के फिल्मकार एंडी मुसचिती सुपरहीरो पर आधारित फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं।

'द फ्लैश' का निर्देशन...- India TV Hindi
'द फ्लैश' का निर्देशन करेंगे एंडी मुसचिती

लॉस एंजेलिस: 'इट' फ्रेंचाइज की दो फिल्मों का निर्देशन करने के बाद अर्जेटीना के फिल्मकार एंडी मुसचिती सुपरहीरो पर आधारित फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं। वह अमेरिकी अभिनेता एज्रा मिलर अभिनीत फिल्म 'द फ्लैश' का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं। एसशोबिज डॉट कॉम के मुताबिक, 'फनडांगो' को दिए साक्षात्कार में 'मामा' और 'इट' जैसी फिल्मों से हॉरर फिल्मकार के तौर पर पहचान बना चुके एंडी ने कहा कि वह डीसी सुपरहीरो पर फिल्म बनाएंगे। 

यह पूछे जाने पर कि क्या सुपरहीरो फिल्म में हॉरर का पुट होगा तो उन्होंने कहा, "हॉरर का पुट? मैं ऐसा नहीं सोचता।"

उन्होंने बताया कि 'द फ्लैश' में मानवीय भावनाएं और भावुकता हैं, जिसने उन्हें इस फिल्म से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। यह मजेदार भी होगा। 

Also Read:

Saaho Box Office Collection Day 4: चार दिन में प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' ने कमा लिए हैं 93.28 करोड़ 

Nach baliye 9: सनी देओल ने रवीना टंडन के साथ किया डांस, बेटे करण ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन