1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. चौथी बार शादी करने के लिए तैयार हैं एंजोलीना जोली?

चौथी बार शादी करने के लिए तैयार हैं एंजोलीना जोली?

 Published : Apr 22, 2017 07:47 am IST,  Updated : Apr 22, 2017 07:48 am IST

हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली से जुड़ी जो खबरें आ रही हैं उससे तो यही लगता है ये खूबसूरत दीवा चौथी बार शादी करने के लिए तैयार हैं।

jolie- India TV Hindi
jolie Image Source : PTI

लॉस एंजेलिस: अभिनेता ब्रैड पिट से तलाक और बच्चों को अपने पास रखने की कानूनी लड़ाई लड़ रहीं हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली से जुड़ी जो खबरें आ रही हैं उससे तो यही लगता है ये खूबसूरत दीवा चौथी बार शादी करने के लिए तैयार हैं। जी हां, खबर है कि ब्यूटीफुल एंजोलीना आजकल एक ब्रिटिश कारोबारी को डेट कर रही हैं। बताया जाता है कि दोनों को एक-दूसरे का साथ खूब भा रहा है। हॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम ने एक सूत्र के हवाले से बताया, "ब्रैड पिट से अलग होना एंजेलिना के लिए बहुत मुश्किल था, लेकिन वह एक नए शख्स को डेट कर रही हैं।"

सूत्र के मुताबिक, "एंजेलिना के जीवन में आया यह नया शख्स एक ब्रिटिश उद्यमी है, जिसके राजनीतिक स्तर पर भी संबंध हैं। दोनों की मालिबु में कई बार मुलाकात हो चुकी है, जहां ब्रैड से अलगाव के बाद एंजेलिना अक्सर रुकती हैं।"

एंजेलिना की जिंदगी में आया यह नया शख्स एक कारोबारी बताया जा रहा है, जिनसे उनकी मुलाकात पिछले साल लंदन में हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन