1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. बेनेडिक्ट कम्बरबैच ने सिखाया किस तरह करें मनचलों का सामना

बेनेडिक्ट कम्बरबैच ने सिखाया किस तरह करें मनचलों का सामना

 Published : Apr 19, 2018 05:47 pm IST,  Updated : Apr 19, 2018 05:47 pm IST

हाल ही में ब्रिटिश स्टार बेनेडिक्ट कम्बरबैच ने लड़िकयों को डेट करने वाले लड़कों के लिए कुछ प्रभावशाली शब्द 'सम्मान, सिर्फ सम्मान' शेयर किए। एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक, उन्होंने हाल कुछ समय पहले ही यूट्यूब सनसनी सोफिया ग्रेस ब्रोनली के साथ बैठकर नाबालिगों द्वारा इस तरह की परेशानियों का सामना की जा रही सबसे बड़ी चुनौतियों के बारे में बात की।

benedict- India TV Hindi
benedict

लंदन: अक्सर महिलाओं को अपने साथ छेड़छाड़ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार इनका जवाब देती हैं, तो काफी बार इन चीजों को इग्नोर करते हुए अपने रास्ते पर निकल जाती हैँ। हाल ही में ब्रिटिश स्टार बेनेडिक्ट कम्बरबैच ने लड़िकयों को डेट करने वाले लड़कों के लिए कुछ प्रभावशाली शब्द 'सम्मान, सिर्फ सम्मान' शेयर किए। एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक, उन्होंने हाल कुछ समय पहले ही यूट्यूब सनसनी सोफिया ग्रेस ब्रोनली के साथ बैठकर नाबालिगों द्वारा इस तरह की परेशानियों का सामना की जा रही सबसे बड़ी चुनौतियों के बारे में बात की।

'दबंगों का सामना कैसे करें' पर चर्चा के साथ बेनेडिक्ट कम्बरबैच ने बातचीत की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि, "जितना मुश्किल लगता है, आपको इसे प्यार के साथ सुलझाना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "आपको नफरत के साथ सुहानभूति और प्रयास करना चाहिए। अपने आप से नफरत न करें, लेकिन आपको समझना होगा कि लोग क्यों अन्य लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं, क्योंकि वह खुद को नुकसान पहुंचा चुके होते हैं और अगर आप आईना थोड़ा सा भी उनकी तरफ करेंगे तो वह धीरे-धीरे शांत होंगे।" कम्बरबैच ने कहा, "सम्मान, सिर्फ सम्मान। समानता।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन