1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. मशहूर सिंगर बियॉन्से के पिता ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहे हैं

मशहूर सिंगर बियॉन्से के पिता ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहे हैं

 Published : Oct 02, 2019 09:25 pm IST,  Updated : Oct 02, 2019 09:25 pm IST

 गायिकाओं बियॉन्से और सोलांजे नोल्स के पिता मैथ्यू नोल्स ने कहा है कि वह स्तन कैंसर से ग्रस्त हैं। 

मशहूर सिंगर बियॉन्से...- India TV Hindi
मशहूर सिंगर बियॉन्से के पिता ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहे हैं 

लॉस एंजेलिस: गायिकाओं बियॉन्से और सोलांजे नोल्स के पिता मैथ्यू नोल्स ने कहा है कि वह स्तन कैंसर से ग्रस्त हैं। वेबसाइट 'बीबीसी डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 67 वर्षीय मैथ्यू ने टीवी शो 'गुड मॉर्निग अमेरिका' के आगामी साक्षात्कार में अपनी हालत का जिक्र किया है।

स्तन कैंसर जागरूकता माह के पहले दिन साक्षात्कार का एक टीजर मंगलवार को पोस्ट किया गया था। पुरुष स्तन कैंसर एक दुर्लभ बीमारी है जो सामान्य रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों में होती है। इंटरव्यू के ट्रेलर में, मैथ्यू नोल्स से पूछा जाता है कि उन्होंने अपने परिवार को कैसे अपनी बीमारी के बारे में बताया।

उद्यमी और पब्लिक स्पीकर ने घोषणा की कि वह बुधवार के कार्यक्रम में 'एक विशेष घोषणा' करेंगे।

Also Read:

War Movie Review: कमजोर कहानी में भी ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त एक्शन

Sye Raa Narasimha Reddy Review: चिरंजीवी और अमिताभ की बिदांस जोड़ी, जबरदस्त एक्शन के बीच कहानी दिखीं कमजोर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गायू नहीं चाहती कि कार्तिक को मिले कायरव की कस्टडी, क्या चलेगी कोई चाल?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन