1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. केटी ने अपने बेटे को लेकर की तीखी टिप्पणी

केटी ने अपने बेटे को लेकर की तीखी टिप्पणी

 Published : Sep 29, 2019 11:09 am IST,  Updated : Sep 29, 2019 11:09 am IST

 गायिका केटी प्राइस ने हाल ही में अपने यूट्यूब वीडियो में अपने किशोर बेटे हार्वे के वजन को लेकर कुछ कड़वी टिप्पणियां की हैं। 

केटी प्राइस- India TV Hindi
केटी प्राइस

नई दिल्ली: गायिका केटी प्राइस ने हाल ही में अपने यूट्यूब वीडियो में अपने किशोर बेटे हार्वे के वजन को लेकर कुछ कड़वी टिप्पणियां की हैं। द सन डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, कैटी शॉपिग के वक्त अपने यूट्यूब चैनल के लिए एक वीडियो फिल्मा रही थी, इसी दौरान वह एस्केलेटर पर चढ़ी और तब गायिका ने एस्केलेटर की कमी को बताने के लिए अपने 17 साल के बेटे का उदाहरण दिया।

गायिका ने कहा, "मैं मजाक नहीं कर रही हूं और मैं जानती हूं कि ये बात बहुत कड़वी है, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि हार्वे इस लिफ्ट में फिट हो पाएगा। उन्हें इसे और चौड़ा करना चाहिए।"

केटी का किशोर बेटा हार्वे आंशिक रूप से नेत्रहीन होने के साथ ही ऑटिस्टिक भी है। इसके अलावा वह प्रेडर-विली सिंड्रोम से ग्रसित है। इस सिंड्रोम की वजह से वजन अधिक बढ़ता है और बच्चों में विकास की गति धीमी हो जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन