1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. आखिर क्यों 'असफल बहन' बनने को लेकर चिंतित है क्लोई कर्दशियां

आखिर क्यों 'असफल बहन' बनने को लेकर चिंतित है क्लोई कर्दशियां

 Published : Apr 01, 2017 02:22 pm IST,  Updated : Apr 01, 2017 02:22 pm IST

क्लोई कर्दशियां ने हाल ही में अपने अपनी बहन काइली जेनर को लेकर चिंता जताई है। दरअसल वह अपनी व्यवसायी सौतेली बहन काइली की छत्रछाया में ही रहने को लेकर काफी परेशान है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक...

khloe- India TV Hindi
khloe

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड रियलिटी टीवी स्टार क्लोई कर्दशियां ने हाल ही में अपने अपनी बहन काइली जेनर को लेकर चिंता जताई है। दरअसल वह अपनी व्यवसायी सौतेली बहन काइली की छत्रछाया में ही रहने को लेकर काफी परेशान है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, वह 'कीपिंग अप विद कर्दशियंस' के नए वीडियो में 'गुड अमेरिकन' डेनिम लाइन को लॉन्च करने पर जोर देती हुई नजर आ रही हैं।

क्लोई अपनी बहन कर्टनी कर्दशियां से हालिया प्रोडक्ट की बिक्री और निवेशकों तथा व्यापार साझीदारों को खुश रखने से संबधित चिंताओं के बारे में बता रही हैं। फिर वह कैमरे के सामने कह रही है कि एक समय वह 'फैट सिस्टर' यानी मोटी बहन के रूप में जानी जाती थी और वह यह नहीं चाहती कि अब उन्हें 'फेलिंग सिस्टर' यानी असफल बहन के रूप में जाना जाए।

क्लोई ने कर्दशियां को बताया, "मैं प्रेस के लिए सुबह 4.30 बजे जग गई, जबकि मैं पिछली रात 3.45 बजे से पहले नहीं सोई।" जब कर्टनी ने इसका कारण पूछा तो क्लोई ने बताया कि उनकी व्यवसायिक सहयोगी एमा ने ढेर सारी बिक्री करने के लिए कहा है, जिसकी वजह से वह चिंतित हैं। कर्टनी ने उन्हें दिलासा दिया कि वह ऐसा करने में कामयाब रहेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन