1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. मिशेल मोनाघन को 'मिशन इम्पॉसिबल' सीरीज का हिस्सा बनने का है गर्व है

मिशेल मोनाघन को 'मिशन इम्पॉसिबल' सीरीज का हिस्सा बनने का है गर्व है

 Published : Apr 12, 2021 10:41 am IST,  Updated : Apr 12, 2021 10:42 am IST

सीरीज की तीन फिल्मों में मिशेल ने जूलिया मीडे का किरदार निभाया है, जो टॉम क्रूज द्वारा निभाए गए किरदार एथन हंट की पत्नी है।

मिशन इम्पॉसिबल- India TV Hindi
मूवी स्टिल Image Source : MOVIE STILL

लॉस एंजेलिस: एक्ट्रेस मिशेल मोनाघन 'मिशन : इम्पॉसिबल' फ्रैंचाइजी की तीनों फिल्मों का हिस्सा रही हैं और इसे लेकर वो बेहद उत्साहित और गर्वान्वित महसूस कर रही हैं। सीरीज की तीन फिल्मों में मिशेल ने जूलिया मीडे का किरदार निभाया है, जो टॉम क्रूज द्वारा निभाए गए किरदार एथन हंट की पत्नी है।

फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हेयूगायज को दिए एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने कहा है, "यह शुरू से लेकर अंत तक एक असाधारण सा अनुभव रहा है। फिलिप सीमौर हॉफमैन ('मिशन : इम्पॉसिल 3' में विरोधी चरित्र निभाने वाले दिवंगत अभिनेता) और टॉम के साथ मेरे पहले के कुछ सीन काफी इंटेस थे, जैसे कि ये देखने में लगते हैं। फिलिप एक गजब के कलाकार थे, उनमें कमाल की प्रतिभा थी। हम खुशकिस्मत हैं कि हमें उनके साथ काम करने का मौका मिला है।"

बाफ्टा 2021: ऋषि कपूर, इरफान खान, चैडविक बोसमैन को दी गई श्रद्धांजलि 

फ्रैंचाइजी के प्रति अपने प्यार का जिक्र करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "मैं तो इसकी फैन हो गई हूं और मुझे इस पर काम करने का गर्व भी है। टॉम एक शानदार अभिनेता और करीबी मित्र हैं। अगर वह आगे भी इसमें काम करना जारी रखेंगे, तो मुझे बिल्कुल भी हैरानी नहीं होगी क्योंकि उनमें इसकी काबिलियत है। वह दूसरों से काफी अलग हैं। वह आगे भी काम करना जारी रहेंगे और हम दर्शक के तौर पर उन्हें देखते रहेंगे।"

हार्दिक पांड्या ने बीच पर बेटे अगस्त्य के साथ बिताया दिन, पत्नी नताशा स्टैंकोविक ने किया प्यारा कमेंट

क्रूज 'मिशन : मिशन इम्पॉसिबल 7' में अपने एथन हंट के किरदार में वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। महामारी के चलते इस फिल्म को टाल दिया गया था, जिसे अब 27 मई, 2022 को रिलीज किया जाएगा।

पढ़ें बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें- 

Major Teaser : सलमान खान-महेश बाबू करेंगे 'मेजर' का टीजर लांच, शहीद मेजर संदीप को देंगे श्रद्धांजलि

म्यूजिक वीडियो द गुड, द बैड, द प्रीटी में साथ नजर आएंगे अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत

रिया चक्रवर्ती ने किताब पढ़ते हुए शेयर की फोटो, लंबे गैप के बाद सोशल मीडिया पर की वापसी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन