1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. माइली सायरस को पसंद नहीं है अपना ही इस तरह का म्यूजिक

माइली सायरस को पसंद नहीं है अपना ही इस तरह का म्यूजिक

 Published : Nov 30, 2017 11:28 pm IST,  Updated : Nov 30, 2017 11:28 pm IST

माइली सायरस ने अपनी आवाज का जादू दुनियाभर के लोगों पर चलाया है। उनके चाहने वालों की संख्या हर दिन लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन अपने ही गानों को लेकर उनका कहना है कि अधिकतर उन्हें खुद का...

miley cyrus- India TV Hindi
miley cyrus

लॉस एंजेलिस: अंतरराष्ट्रीय सिंगर माइली सायरस ने अपनी आवाज का जादू दुनियाभर के लोगों पर चलाया है। उनके चाहने वालों की संख्या हर दिन लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन अपने ही गानों को लेकर उनका कहना है कि अधिकतर उन्हें खुद का पॉप म्यूजिक पसंद नहीं आता। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, माइली सायरस खुद अपने व्यवसायिक गानों की प्रशंसक नहीं है और वे उनसे इत्तेफाक नहीं रखतीं। उन्हें वे लोकप्रिय गीत भी पसंद नहीं आते जो काफी हिट हो जाते हैं।

'द वॉयस' पर उनकी टीम के सदस्य ब्रूक सिम्पसन की आलोचना करते हुए माइली सायरस ने कहा, "मुझे लगता है कि लोग आपको शो में रखने के लिए उत्सुक होंगे, इसलिए सभी ब्रुक के लिए वोट करेंगे। लेकिन सभी को इंतजार इस बात का है कि ब्रुक कब अपना म्यूजिक रिकॉर्ड बनाएंगी।"

उन्होंने कहा, "मैं भी एक पॉपस्टार हूं और मुझे अधिकतर पॉप म्यूजिक पसंद नहीं आता। मुझे ज्यादातर अपना खुद का पॉप संगीत भी पसंद नहीं आता।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन