1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में निक जोनस करेंगे कैमियो

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में निक जोनस करेंगे कैमियो

 Published : Dec 09, 2020 10:19 pm IST,  Updated : Dec 15, 2020 12:31 pm IST

पॉप स्टार निक जोनस अपनी पत्नी व अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ आगामी हॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा, 'टेक्स्ट फॉर यू' में एक कैमियो की भूमिका करते नजर आएंगे।

Priyanka Chopra and Nick Jonas- India TV Hindi
Priyanka Chopra and Nick Jonas Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA

पॉप स्टार निक जोनस अपनी पत्नी व अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ आगामी हॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा, 'टेक्स्ट फॉर यू' में एक कैमियो की भूमिका करते नजर आएंगे। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार निक को प्रियंका के साथ लंदन में एक कैब में फिल्म की शूटिंग करते देखा गया, जिसके बाद यह खबर फैल गई।

यह जोड़ी एक तनावपूर्ण दृश्य की शूटिंग कर रही थी और प्रियंका को निक को कार से बाहर निकलने के लिए कहते देखा जा सकता है। प्रियंका इस दौरान अपशब्द का भी इस्तेमाल करती है। निक को फिर कैब का दरवाजा खोलते और बाहर निकलते देखा गया।

Priyanka Chopra
Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA Priyanka Chopra 

कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में खुलासा किया था कि वह जल्द इस फिल्म के लिए शूटिंग करेंगी। प्रियंका ने अपने प्रिपरेशन मोड की कुछ तस्वीरें साझा की थीं जिसमें वह अपने बालों और नाखूनों को संवारती नजर आ रही थीं। तस्वीरों में प्रियंका मैनीक्योर कराती दिखाई दे रही थीं, जबकि उनके बाल प्लास्टिक शीट्स से कवर किए हुए थे, जिससे मालूम पड़ता है कि शायद वह अपने बालों में कोई नया हेयर कलर करा रही होंगी।

अपने पोस्ट के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा था, "तैयारी..शुक्रवार से आपके लिए टेक्स्ट की शुरुआत हो रही है।" जिम स्ट्राउस द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म जर्मन भाषी फिल्म 'एसएमएस फर डीच' की इंग्लिश रीमेक है, जो कि सोफी क्रैमर के उपन्यास पर आधारित है।

इसके अलावा, प्रियंका नेटफ्लिक्स में रिलीज होने वाली अपनी आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' के काम में व्यस्त हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेता राजकुमार राव भी हैं। इसके अलावा, प्रियंका रॉबर्ट रॉड्रिग्ज की अगली सुपरहीरो फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' में भी दिखाई देंगी।

(इनपुट/आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन