1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 13 साल की उम्र में कोमा में जाने के करीब थे प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस

13 साल की उम्र में कोमा में जाने के करीब थे प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस

 Published : Oct 02, 2019 11:55 pm IST,  Updated : Oct 02, 2019 11:55 pm IST

आज निक 27 साल के हैं और उन्हें लगता है कि यह एक मैनेज या काबू में की जाने वाली बीमारी है।

13 साल की उम्र में कोमा...- India TV Hindi
13 साल की उम्र में कोमा में जाने के करीब थे प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस Image Source :

लॉस एंजेलिस:अमेरिकी पॉप स्टार और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस उस वक्त कोमा के काफी करीब थे जब उन्हें डायबिटीज के होने का पता लगा। उस वक्त निक किशोरावस्था में थे। एसशोबिज की रिपोर्ट के मुताबिक, निक के माता-पिता ने जब देखा कि उनका वजन घटता जा रहा है और उन्हें सोडा पीने की चाह रहती है तो उन्हें अस्तपाल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने पाया कि उनका ब्लड सुगर लेवल एक खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है क्योंकि उन्हें टाइप 1 डायबिटीज था। उस वक्त जोनस महज 13 साल के थे।

निक ने सिगार एफिकियोनाडो मैगजीन को बताया, "मैं कोमा के बहुत करीब था। जैसे कि लगभग एक दिन दूर था, अगर मैं अस्तपाल नहीं गया होता।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने माता-पिता से पूछता रहा, 'क्या मैं ठीक हो जाऊंगा?' मैं इस बात को लेकर बहुत चिंतित था कि मैं जो भी करना चाहता था उन सभी कामों को करने की मेरी एक सीमा तय हो जाएगी। मैं बहुत डर गया था।"

आज निक 27 साल के हैं और उन्हें लगता है कि यह एक मैनेज या काबू में की जाने वाली बीमारी है।

निक ने कहा, "बहुत जल्द मुझे यह पता चल गया कि अगर आप वाकई में बेहद परिश्रमी हैं तो यह आसानी से काबू में की जा सकने वाली बीमारी है।"

Also Read:

War Movie Review: कमजोर कहानी में भी ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त एक्शन

Sye Raa Narasimha Reddy Review: चिरंजीवी और अमिताभ की बिदांस जोड़ी, जबरदस्त एक्शन के बीच कहानी दिखीं कमजोर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गायू नहीं चाहती कि कार्तिक को मिले कायरव की कस्टडी, क्या चलेगी कोई चाल?

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन