लॉस एंजेलिस: फिल्म 'बोहेमियन रैपसोडी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर जीतने के बाद अभिनेता रामी मालेक अकेडमी अवार्ड्स के मंच पर गिर पड़े। 'ईडब्ल्यू डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरने के बाद उनका उपचार चिकित्सकों द्वारा किया गया।
Related Stories
37 वर्षीय अभिनेता रविवार को समारोह के समापन के बाद दर्शक दीर्घा की तरफ वाले मंच पर गिरते समय कैमरों में कैद हो गए। इस दौरान मालेक ने अपनी ट्रॉफी को थामे रहने की पूरी कोशिश की। वह हैरान नजर आए और उनके आसपास मौजूद लोगों ने उनकी मदद की। फिर उनका उपचार करने के लिए पैरामेडिक्स को बुलाया गया। हालांकि, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।
देखिए वीडियो-
Also Read:
शाहिद कपूर को राजेश खट्टर ने किया बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर लिखा- हमें आप पर गर्व है
गुंजन सक्सेना की बायोपिक में जाह्नवी कपूर के भाई का रोल करेंगे अंगद बेदी
ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने 'कपूर एंड संस' के मेकअप आर्टिस्ट ग्रेग कैनम को ऑस्कर जीतने पर दी बधाई