सुकृति कक्कड़ और प्रकृति कक्कड़ अपने नए गाने के साथ तैयार हैं। ये जोड़ी अपने फैंस के लिए मजनू नाम का एक बिल्कुल नया ट्रैक पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है और हम इसे देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सुकृति कक्कड़ और प्रकृति कक्कड़ के गाने 'मजनू' की बेमिसाल धुन आपको 90 के दशक की सेंसेशनल और म्यूजिकल दुनिया में ले जाएगी। इतना ही नहीं, मजनू के लिरिक्स भी बेहद आकर्षक हैं और लॉन्च किए गए पोस्टर में उनके को-एक्टर्स अभिषेक निगम और सिद्धांत निगम नजर आ रहे हैं।
Related Stories
रोमांचक ट्रैक पर बात करते हुए सुकृतिकक्कड़ कहती हैं, "मजनू म्यूजिक लवर्स को पुरानी यादों की सैर कराएगा, जिसमें एक लड़के और लड़की के प्यार की क्लासिक प्रेम कहानी है। इसकी धुन 90 के दशक की धुन से मेल खाती है। इसे शूट करना और गाना बहुत मजेदार था। यह मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि इसे मैंने अपनी बहन के साथ गाया है, और दूसरा इसकी कहानी बेमिसाल है। सॉन्ग में नाच, गाना और भरपूर प्यार है।"


प्रकृति कक्कड़ कहती हैं, "सॉन्ग और वीडियो की कहानी काफी मनोरंजक है और वास्तव में युवा पीढ़ी को खूब पसंद आएगी। पहले प्यार की मासूम भावना और रोमांचक प्रक्रिया निश्चित रूप से कुछ ऐसी है जिसे हम महिलाएं हमेशा याद रखती हैं और मजनू इसी पर आधारित है। मैं सॉन्ग के लॉन्च होने और हमारे फैंस के इस मजेदार वीडियो के प्रति रिस्पॉन्स देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ, जिसे सुकृति, सिद्धार्थ, अभिषेक और मैंने शूट किया है।"
मजनू को म्यूजिक लेबल वायरल द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, और सुकृति और प्रकृति कक्कड़ द्वारा गाया गया है, जो 30 सितंबर को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।