1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. कंपोजर-सिंगर आशीष छाबड़ा का पार्टी सॉन्ग 'हौली हौली' हुआ हिट, मिले 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज

कंपोजर-सिंगर आशीष छाबड़ा का पार्टी सॉन्ग 'हौली हौली' हुआ हिट, मिले 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज

 Published : Aug 17, 2021 10:15 pm IST,  Updated : Aug 17, 2021 10:15 pm IST

पार्टी सॉन्ग को ONN रिकॉर्ड लेबल ने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है , जिसे अब तक करीब 10 लाख लोग देख चुके हैं।

 'हौली हौली' हुआ हिट, मिले 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज- India TV Hindi
 'हौली हौली' हुआ हिट, मिले 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज Image Source : YOUTUBE

पंजाबी कंपोजर और सिंगर आशीष छाबड़ा ने अपने नए पार्टी गाने  हौली हौली को रिलीज कर दिया है। गाने के बारे में बातचीत के दौरान आशीष ने कहा, अभी जहां लोग कोरोना वायरस महामारी के वक्त काफी कठिन समय से जूझ रहे हैं, वहीं ऐसे वक्त में हमने हौली हौली गाने के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन करने का काम किया है। पार्टी सॉन्ग को ONN रिकॉर्ड लेबल ने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है , जिसे अब तक करीब 10 लाख लोग देख चुके हैं।

गाने के रिएक्शन के बारे में पूछे जाने पर आशीष ने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि मेरे नए गीत को हमेशा कि तरह हर जगह से प्यार मिल रहा है, मेरे जितने भी बॉलीवुड के एक्टर, सिंगर मित्र हैं सभी ने पर्सनली मुझे कॉल करके बधाईयां दी हैं। यहां तक की मित्रों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसे साझा भी किया, जिससे मेरे अंदर आत्मविश्वास आया की हां सच में यह सॉन्ग अच्छा बना है।

तेनु कहना और तारे अंबर तो से मशहूर सिंगर ने शूटिंग के दौरान आई समस्या को साझा करते हुए कहा, इस समय गाने को शूट करना हमारे लिए चुनौती भरा था, क्योंकि हमें इस दौरान अपने क्रू मेम्बर्स के स्वास्थ्य का ख्याल भी रखना था। शूटिंग के दौरान हमने सभी सरकारी दिशानिर्देशों का अनुपालन किया और एक परिवार के रुप में काम करके इसे संभव बनाया है। मैं सभी का हमेशा के लिए आभारी रहूंगा।

पार्टी गाने को आशीष छाबड़ा और नवराज हंस ने गाया है। ये गाना ONN रिकॉर्ड और Make Me Up ( भारत का तेजी से बढ़ता ब्यूटी प्लेटफॉर्म) की साझेदारी में बनाया गया है और इस गाने मसहूर मेकअप आर्टिस्ट और इंफ्लुएंसर गुनीत विर्दी,कृति,भावना सिंह,अंकिता राय,इज़ा सेटिया और मानसी लखवानी  पर फिल्माया गया है।

PHOTOS: स्पाइडर वूमन और सुपरवूमेन बनकर Bigg Boss OTT पहुंची राखी सावंत, देखिए मजेदार तस्वीरें

PHOTOS: शहनाज गिल पहली बार इतने बोल्ड अवतार में आईं नजर, एक बार में नहीं होगा यकीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन