1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. रोमांटिक गाने के वीडियो में दिखे अभिनेता वत्सल सेठ

रोमांटिक गाने के वीडियो में दिखे अभिनेता वत्सल सेठ

 Published : Jan 31, 2020 07:59 pm IST,  Updated : Jan 31, 2020 07:59 pm IST

अभिनेता वत्सल सेठ ने हाल ही में एक रोमांटिक वीडियो गाने में अभिनय किया है।

 वत्सल सेठ- India TV Hindi
 वत्सल सेठ

मुंबई: अभिनेता वत्सल सेठ ने हाल ही में एक रोमांटिक वीडियो गाने में अभिनय किया है। गाने का शीर्षक 'जिस दिन तुम' है और इसे सोहम नाइक ने आवाज दी है। 'जिस दिन तुम' गाने में एक गायक-परफॉर्मर की कहानी दिखाई गई है, जिसे वत्सल ने निभाया है। वहीं गाने में उनकी प्रेमिका का किरदार पूर्व ब्यूटी क्वीन गरिमा यादव ने निभाया है।

इस बारे में वत्सल ने कहा, "इसे पहली बार सुनते ही प्यार हो गया था। 'जिस दिन तुम' बहुत ही प्यारा गाना है। जब मुझे पता चला कि हम बारिश में शूटिंग करेंगे तो मैं काफी उत्साहित हो गया।" इस गाने को अनुराग साकिया ने कंपोज्ड किया है और इसे कुणाल वर्मा ने लिखा है।

इस गाने को टाइम्स म्यूजिक ने रिलीज किया है।

श्वेता त्रिपाठी 'मिर्जापुर 2' में 'जीरो मेकअप लुक' में

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन