1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. कोविड नेगेटिव होने के बाद भी एसपी बालासुब्रमण्यम हैं वेंटिलेटर पर, बेटे ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

कोविड नेगेटिव होने के बाद भी एसपी बालासुब्रमण्यम हैं वेंटिलेटर पर, बेटे ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

 Published : Sep 20, 2020 02:15 pm IST,  Updated : Sep 20, 2020 02:15 pm IST

एसपी बालासुब्रमण्यम की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी वह वेंटिलेटर पर हैं। एसपी बालासुब्रमण्यम के बेटे ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके पिता का हेल्थ अपडेट बताया है।

sp balasubrahmanyam- India TV Hindi
एसपी बालासुब्रमण्यम Image Source : INSTAGRAM/NIVINPAULYACTOR

 प्रतिष्ठित कलाकार एसपी बालासुब्रमण्यम हाल ही में कोरोना वायरस से मुक्त हो गए थे। उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी लेकिन अभी भी उनका चेन्नई के एमजीएम हेल्थकेयर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। एसपी बालासुब्रमण्यम ने खाना शुरू कर दिया है और फिजियोथेरेपी भी कर रहे हैं। हालांकि एसपी बालासुब्रमण्यम अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। सिंगर के बेटे फिल्म निर्माता एसपी चरण शनिवार को एक वीडियो शेयर करके पिता के हेल्थ अपडेट के बारे में बताया है।

एसपी चरण ने वीडियो नें कहा- अप्पा की हालत स्थिर है। वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं।  उसके सभी अन्य पैरामीटर भी सामान्य हैं, कोई संक्रमण नहीं है।  उनका संतृप्ति स्तर अच्छा है, यह सब ठीक लग रहा है। उनके फेफड़ों में अभी भी सुधार होने की जरुरत है उसकी सांस लेने और उसकी ताकत में अभी भी कुछ सुधार की जरूरत है। वह फिजियोथेरेपी कर रहे हैं और बैठने में सक्षम है। "

उन्होंने आगे कहा- डॉक्टर लगभग हर दूसरे दिन, लगभग 15-20 मिनट के लिए थोड़ी देर के लिए बैठने में मदद कर रहे हैं। वह 10-15 मिनट के लिए फिजियोथेरेपी करते हैं, यह एक कार्य है लेकिन  वह प्रयास कर रहे हैं आपके दिए प्यार और प्रार्थनाओं के लिए। हमें डॉक्टरों की टीम, एमजीएम हेल्थकेयर की नर्सों की टीम का उल्लेख करना नहीं भूलना चाहिए, जो मेरे पिता और परिवार के लिए बहुत सहायक रही हैं। उन्होंने भोजन करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कल (शुक्रवार) से ही शुरुआत की है। ताकि उन्हे मजबूत बनने में मदद मिलेगी।

 आपको बता दें एसपी बालासुब्रमण्यम की 7 सितंबर को कोरोना नेगेटिव आई है। उनके बेटे बीते महीने से पिता के स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर अपडेट करते रहते हैं।

एसपी बालासुब्रमण्यम अगस्त के पहले सप्ताह में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। चेन्नई के एमजीएम हेल्थकेयर में उन्हें भर्ती कराया गया था। एसपीबी को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया और 13 अगस्त को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन