1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'साकी साकी' गाने में हिमांश कोहली ने इग्नोर की EX नेहा कक्कड़ की आवाज, सिर्फ तुलसी कुमार की तारीफ की

'साकी साकी' गाने में हिमांश कोहली ने इग्नोर की EX नेहा कक्कड़ की आवाज, सिर्फ तुलसी कुमार की तारीफ की

 Published : Jul 15, 2019 02:39 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 02:42 pm IST

हिमांश कोहली और नेहा कक्कड़ लंबे समय से रिलेशनशिप में थे, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Himansh Kohli-Neha Kakkar- India TV Hindi
Himansh Kohli-Neha Kakkar

मुंबई: नोरा फतेही (Nora Fatehi) पर फिल्माया 'बाटला हाउस' (Batla House) का गाना 'साकी साकी' (Saki Saki) आज रिलीज हुआ। ये गाना रिलीज होते ही छा गया। इस गाने को तनिष्क बागची ने रीक्रिएट किया है, और गाया है नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar)और तुलसी कुमार (Tulsi Kumar) ने। इस गाने की हर तरफ तारीफ हो रही है, एक्टर हिमांश कोहली  (Himansh Kohli) ने भी ट्विटर पर इस गाने की सिंगर तुलसी कुमार के लिए पोस्ट किया। हिमांश ने सिंगर तुलसी के लिए तो पोस्ट लिखा लेकिन लीड सिंगर नेहा कक्कड़ को उन्होंने इग्नोर कर दिया।

 हिमांश ने ट्विटर पर लिखा- बहुमुखी आवाज, आप इसमें बिल्कुल अलग साउंड कर रही हैं। आपकी आवाज का टेस्ट छा गया, तुलसी कुमार दीदी। इसके बाद हिमांश ने गाने से जुड़े सभी सिंगर और म्यूजिशियन को टैग किया। लेकिन हिमांश ने ना ही नेहा का नाम लिखा और ना ही उन्हें कहीं मेंशन किया।

हिमांश के इस ट्वीट के बाद लोग उनसे पूछ भी रहे हैं कि उन्होंने नेहा का नाम क्यों नहीं लिया?

बता दें, नेहा ने 2006 में टीवी शो ‘इंडियन आइडल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2008 में अपनी पहली एल्बम ‘नेहा द रॉक स्टार लॉंच’ की थी। वह हाल ही में ‘इंडियन आइडल’ की जज भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दिलबर दिलबर, काला चश्मा और छोटे-छोटे पैग के साथ यो यो हनी सिंह के नए गाने ‘मखना’ में अपनी आवाज़ का जादू बिखेर चुकी हैं।

नेहा कक्कड़ से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें-

नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली की ब्रेकअप की असल वजह आई सामने!

हिमांश कोहली संग ब्रेकअप पर बोलीं नेहा कक्कड़- वो मेरे समय का हकदार नहीं था

ब्रेकअप के बाद एक बार फिर रिएलिटी शो के मंच पर छलके नेहा कक्कड़ के आंसू, देखे वीडियो

हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर बताए सिंगल होने के फायदे

ब्रेकअप से उबरी नेहा कक्कड़ ने सोनू निगम के सामने अचानक उतार दिया गाउन, वीडियो हुआ वायरल

ब्रेकअप के गम को भुलाने में लगी हैं नेहा कक्कड़, बॉयफ्रेंड को पहचानने से किया इनकार

हिमांश से ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द, लिखा- सेलिब्रिटी हूं तो क्या हुआ?

हिमांश कोहली से ब्रेकअप से टूटी नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल के सेट पर रोने लगी, वो हिस्सा एडिट करने को कहा

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन