1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. जुदा कर दिया: एरिका फर्नांडिस और हर्षद चोपड़ा का दर्द भरा गाना रिलीज, देखकर आ जाएंगे आंसू

जुदा कर दिया: एरिका फर्नांडिस और हर्षद चोपड़ा का दर्द भरा गाना रिलीज, देखकर आ जाएंगे आंसू

 Published : Dec 08, 2020 09:42 pm IST,  Updated : Dec 08, 2020 09:42 pm IST

गाने में हर्षद अपनी आंखों से भी अभिनय करते दिख रहे हैं, वहीं दर्द भरे इस गाने में एक ट्विस्ट भी है।

JUDA KAR DIYA - Erica Fernandes & Harshad Chopda | Stebin Ben- India TV Hindi
 एरिका फर्नांडिस और हर्षद चोपड़ा का दर्द भरा गाना रिलीज Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

टीवी कलाकार हर्षद चोपड़ा और एरिका फर्नांडिस का नया गाना 'जुदा कर दिया' रिलीज हो गया है। गाने को स्टेबिन बेन ने गाया है और गाने को लिखा है संजीव चतुर्वेदी ने। गाने को अगम मन और अजीम मन ने निर्देशित किया है। वहीं गाने को कोरियोग्राफ किया है सुमित कुमार ने। लोगों को हर्षद और एरिका का अभिनय खूब पसंद आ रहा है वहीं स्टेबिन की आवाज लोगों को खूब भा रहा है।

ये गाना जितना खूबसूरत है उतना ही आपको इमोशनल भी कर जाएगा। गाने में एरिका और हर्षद प्यार के दर्द को शिद्दत से दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, एरिका और हर्षद की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। ये दो प्यार करने वाले की कहानी है जो एक हादसे में बिछड़ जाते हैं। देखिए गाना-

Nayan Video Song: ध्वनि भानुशाली और जुबिन नौटियाल का नया गाना 'नयन' हुआ रिलीज

गाने में हर्षद अपनी आंखों से भी अभिनय करते दिख रहे हैं, वहीं दर्द भरे इस गाने में एक ट्विस्ट भी है। बात करें एरिका फर्नांडिस की तो ये टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और हाल ही में सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में नजर आई थीं। शो में वो प्रेरणा के रोल में दिखी थीं, इससे पहले एरिका कुछ रंग प्यार के ऐसे में भी शहीर शेख के साथ नजर आई थीं। एरिका ने हमेशा अपने अभिनय से फैंस का दिल जीता है।

ले गया नल का पानी सनी देओल: सपना चौधरी का नया गाना रिलीज होते ही छाया

हर्षद चोपड़ा हमें किस देश में है मेरा दिल और बेपनाह जैसे सीरियल्स में दिखे हैं। हर्षद अपने गुड लुक्स और बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन