1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. आशा भोसले को 'महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020' से किया जाएगा सम्मानित, लता मंगेशकर ने दिया आशीर्वाद

आशा भोसले को 'महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020' से किया जाएगा सम्मानित, लता मंगेशकर ने दिया आशीर्वाद

 Published : Mar 25, 2021 09:22 pm IST,  Updated : Mar 25, 2021 09:22 pm IST

आशा भोसले को 'महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020' देने की घोषणा की गई है। इसके लिए आशा भोसले की बड़ी बहन और सुर कोकिला लता मंगेशकर ने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है।

Asha bhosle - India TV Hindi
आशा भोसले  Image Source : INSTAGRAM/ASHA.BHOSLE

आशा भोसले हिंदी फिल्म जगत की मशहूर गायिका हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री में ‘आशा ताई’ के नाम से भी जानी जातीं हैं। उन्होंने अब तक के अपने फिल्मी सफर में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। वह सिर्फ हिंदी में नहीं बल्कि मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषाओं में गाने गातीं हैं। उनकी सुरीली आवाज लोगों के जेहन में बसी हुई है। अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर आई है। आशा भोसले को 'महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020' से सम्मानित किया जाएगा। यह फैसला आज यानी गुरुवार को हुई पुरस्कार समिति की बैठक में लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की।

Alka Yagnik Birthday: सामान्य परिवार में जन्मीं अलका यागनिक ने कैसे कमाया नाम और शोहरत? जानें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ऑफिस की तरफ से ट्वीट करते हुए कहा गया- "प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को वर्ष 2020 के लिए महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री भूषण बालासाहेब ठाकरे की अध्यक्षता में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार चयन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। चुनाव के बाद मुख्यमंत्री ने आशाताई को बधाई दी।"

इसके अलावा आशा भोसले की बड़ी बहन और सुर कोकिला लता मंगेशकर ने भी इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। लता मंगेशकर ने लिखा, 'नमस्कार, मेरी बहन आशा भोसले को 2020 का सम्माननीय 'महाराष्ट्र भूषण' पुरस्कार मिलने का ऐलान हुआ है। इसके लिए मैं आशा को दिल से बधाई देती हूं और उसे आशीर्वाद देती हूं।' 

Har Fun Maula Song: आमिर खान ने मुझे बिल्कुल भी नहीं डराया : एली एवराम

बता दें कि आशा भोसले का जन्म वर्ष 1933 में महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। वह अब तक करीब 16 हजार से ज्यादा गाने गा चुकीं हैं। 16 साल की उम्र में ही आशा भोसले ने गणपतराव भोसले से शादी कर ली। गणपतराव उस समय 31 साल के थे। 

उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर एक एक्टर और क्लासिकल सिंगर थे। आशा जब सिर्फ 9 साल की थीं, उस समय उनके पिता का निधन हो गया था। उसके बाद उनका परिवार पुणे से कोल्हापुर और उसके बाद मुंबई आ गया। परिवार की सहायता के लिए आशा और बड़ी बहन लता मंगेशकर ने फिल्मों में गाना और अभिनय करना शुरू कर दिया था।

पढ़ें संगीत जगत से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें- 

Marjaneya song out : रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला का गाना 'मरजानिया' हुआ रिलीज

रेणुका पवार का नया हरियाणवी गाना 'तोड़ लाई मटकी' मचा रहा धूम, सपना चौधरी के गानों को भी दे रहा है टक्कर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन