1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. जनता कर्फ्यू के दौरान सोनू निगम ने फैंस के लिए किया लाइव परफॉरमेंस, घर बैठे लीजिए आनंद

जनता कर्फ्यू के दौरान सोनू निगम ने फैंस के लिए किया लाइव परफॉरमेंस, घर बैठे लीजिए आनंद

 Published : Mar 22, 2020 08:21 pm IST,  Updated : Mar 22, 2020 09:33 pm IST

जनता कर्फ्यू के दौरान आप घर पर बोर ना हों इसलिए सोनू निगम यूट्यूब पर कर रहे हैं लाइव प्रदर्शन...

सोनू निगम- India TV Hindi
सोनू निगम यूट्यूब पर कर रहे हैं लाइव परफॉरमेंस

मुंबई: जनता कर्फ्यू के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक देश में जनता कर्फ्यू का ऐलान किया है। इस दिन पीएम ने लोगों से अपील की है कि वो घर पर ही रहे। सिंगर सोनू निगम ने लोगों के मनोरंजन के लिए लाइव कंसर्ट करने का फैसला किया, जिससे घरों में बंद लोग बोर ना हों। सोनू निगम एक खास कंसर्ट कर रहे हैं जिसमें आप घर बैठे लाइव देख सकते हैं।

बता दें, सोनू निगम 5 मार्च से दुबई में हैं। सोनू को इस हफ्ते भारत लौटना था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से सोनू ने भारत ना लौटने का फैसला किया वो फिलहाल वहीं हैं और वहां से ही अपने फैन्स के लिए लाइव परफॉर्मेंस दे रहे हैं। सोनू ने यहां अपने मशहूर गाने तो गाए ही साथ ही कुछ पुराने गाने भी गाए।

सोनू निगम को लाइव सुनकर उनके फैन्स काफी खुश हुए। कमेंट करके फैन्स ने उन्हें धन्यवाद दिया। 

सोनू निगम के साथ उनके बेटे ने भी लाइव कंसर्ट में भाग लिया और पिता के साथ खूबसूरत गाने गाए, देखिए अभी-

आपको बता दें कि सोनू निगम के बच्चे दुबई में पढ़ाई कर रहे हैं। वो अपने बच्चों से मिलने के लिए दुबई गए थे लेकिन फिर कोरोना वायरस का हल्ला मच गया। ऐसे में कई स्टार तो वापस लौट आए लेकिन सोनू निगम ने दुबई मे ही बच्चों के पास रुकने का फैसला किया। उनका मानना था कि विमान से वापस लौटकर वो अपने साथ अन्य लोगो को संक्रमित नहीं करना चाहते। 

दुबई में फैमिली के साथ हैं सोनू निगम, इस वजह से भारत नहीं आने का लिया फैसला

सोन निगन ने बॉलीवुड के लिए बेहतरीन गाने गाए हैं। उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं। एक रियलटी शो के जरिए सोनू निगम बॉलीवुड को मिले थे। उनकी लोकप्रियता  देश ही नहीं पूरी दुनिया में है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन