1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. टाइगर श्रॉफ ने 'कैसानोवा' सॉन्ग से बिहाइंड सीन किया शेयर

टाइगर श्रॉफ ने 'कैसानोवा' सॉन्ग से बिहाइंड सीन किया शेयर

 Published : Jan 26, 2021 04:00 pm IST,  Updated : Jan 26, 2021 04:00 pm IST

'कैसनोवा' दूसरा गीत है, जिसे टाइगर ने गाया है। अभिनेता ने इसे 13 जनवरी को यूट्यूब पर लॉन्च किया था। अब, टाइगर ने इंस्टाग्राम पर गाने के निर्माण की बिहाइंड द सीन शेयर की झलक पेश की है।

tiger shroff- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ Image Source : INSTA- TIGER SHROFF

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने प्रशंसकों को अपने नवीनतम सिंगल 'कैसानोवा' से बिहाइंड द सीन शेयर की। 'कैसनोवा' दूसरा गीत है, जिसे टाइगर ने गाया है। अभिनेता ने इसे 13 जनवरी को यूट्यूब पर लॉन्च किया था। अब, टाइगर ने इंस्टाग्राम पर गाने के निर्माण की बिहाइंड द सीन शेयर की झलक पेश की है।

शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "बिहाइंड द सीन से मेरा पसंदीदा सीन।"

यशराज मुखाटे ने राखी सांवत पर बनाया रैप, 'रसोड़े में कौन था' के बाद सामने आया एक और बड़ा सवाल

टाइगर ने अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा के साथ वीडियो में स्क्रीन स्पेस साझा किया है। वीडियो का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा ने किया है, वहीं परेश शिरोडकर ने कोरियोग्राफी की है। टाइगर श्रॉफ का ये पहला गाना नहीं जो उन्होंने गाया हो, इससे पहले भी वो 'अनबिलिवेबल' गाना गा चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर बागी 4, हीरोपंती 2 और गणपत में दिखाई देंगे।

Bigg Boss 14: घर से बेघर होने के बाद जैस्मीन भसीन ने राखी सावंत पर किया हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन