1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. विद्युत जामवाल-रुक्मिणी मैत्रा की 'सनक' का पहला गाना रिलीज़, जैकी श्रॉफ -मनीषा कोईराला के गाने का रीमेक

विद्युत जामवाल-रुक्मिणी मैत्रा की 'सनक' का पहला गाना रिलीज़, जैकी श्रॉफ -मनीषा कोईराला के गाने का रीमेक

 Published : Oct 11, 2021 12:34 pm IST,  Updated : Oct 11, 2021 12:34 pm IST

सनक से विद्युत और रुक्मिणी पर फिल्माए 'ओ यारा दिल लगाना' के नए वर्जन को एक क्लब के कूल बैकड्रॉप पर शूट किया गया है।

विद्युत जामवाल-रुक्मिणी मैत्रा- India TV Hindi
विद्युत जामवाल-रुक्मिणी मैत्रा की 'सनक' का पहला गाना रिलीज़ Image Source : INSTAGRAM

एक्शन-ड्रामा, फिल्म 'सनक - होप अंडर सीज' ट्रेलर के बाद अब, निर्माताओं ने विद्युत जामवाल और रुक्मिणी मैत्रा पर फिल्माया गया फिल्म का पहला रोमांटिक गाना 'ओ यारा दिल लगाना' रिलीज़ कर दिया है। 'ओ यारा दिल लगाना' सभी फैंस के लिए एक विजुअल ट्रीट होगा, खासतौर पर उन संगीत प्रेमियों के लिए जो 90 के दशक के गाने सुनना पसंद करते है, क्योंकि यह जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर की फिल्म 'अग्निसाक्षी' (1996) के के गाने का नया वर्जन है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मोहसिन खान की जगह लेंगे हर्षद चोपड़ा? निभाएंगे कायरव का किरदार

सनक से विद्युत और रुक्मिणी पर फिल्माए 'ओ यारा दिल लगाना' के नए वर्जन को एक क्लब के कूल बैकड्रॉप पर शूट किया गया है जहाँ वे एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का खूबसूरती से इजहार करते हुए नज़र आ रहे हैं। ओरिजनल गाना नदीम-श्रवण द्वारा रचित था, वहीं इसका नया वर्जन तैयार किया है चिरंतन भट्ट ने। स्टेबिन बेन और दीक्षा तूर द्वारा गाए गए इस गाने के लिरिक्स को मनोज यादव ने लिखा है, वहीं ओरिजनल गाना समीर अंजान ने लिखा है।

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने घर में सेलिब्रेट किया बर्थडे, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #HappyBirthdayKaran

विद्युत जामवाल, चंदन रॉय सान्याल, नेहा धूपिया और रुक्मिणी मैत्रा अभिनीत, 'सनक - होप अंडर सीज' 15 अक्टूबर डिज्नी+ हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स पर स्ट्रीम होगी। यह विपुल अमृतलाल शाह प्रोडक्शन फ़िल्म है, जिसका निर्देशन कनिष्क वर्मा ने किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन