मुंबई: टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने निखिल डीसूजा के साथ म्यूजिक वीडियो क्षेत्र में कदम रखा है। इस म्यूजिक वीडियो का शीर्षक 'आदतें' है। इसे गौरव डगांवकर ने कंपोज किया है, जबकि अनुराग बोहेमिया ने लिखा है। शिवांगी ने बताया, "इन दिनों म्यूजिक वीडियो की काफी होड़ है और शायद यही कारण है कि इसे लेकर मैं काफी चयनात्मक रही हूं। मैं हमेशा से चाहती थी कि मेरा म्यूजिक वीडियो अच्छा हो, आत्मा से जुड़ा हो और जिससे जुड़ाव महसूस हो। 'आदतें' गाना इन सभी तत्वों का मिश्रण है। मुझे इससे बेहतर म्यूजिक वीडियो नहीं मिल सकता था।"
Related Stories
'आदतें' लेटेस्ट म्यूजिक सीरीज 'डबलमिंट फ्रेश टेक' का हिस्सा है, जिसे मार्स व्रिग्ले ने म्यूजिक एंटरटेनमेंट कंपनी सॉन्गफेस्ट के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। यह गाना 11 फरवरी को रिलीज होगा।
ऑस्कर 2020: बिली पोर्टर का लुक देखकर आपको आ जाएगी रणवीर सिंह की याद