मुंबई: यो यो हनी सिंह और सनी लियोनी एक बार फिर एक गाने के लिए साथ आए हैं। फिल्म 'झूठा कहीं का' फिल्म का ये गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में सनी लियोनी अपनी अदाओं का जलवा बिखेरते हुए नज़र आ रही हैं। "चार बोतल वोडका" के बाद एक बार फिर सनी लियोनी और यो यो हनी सिंह साथ आए हैं। यो यो हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गाना शेयर किया :
Related Stories
चार बोतल वोडका के बाद, सनी लियोन और हनी सिंह #FunkLove के साथ एक बार फिर एक साथ अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है। और, उनके पहले सहयोग की सफलता को देखते हुए, यह गाना भी निश्चित रूप से सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक हिट बनने की राह पर है। सुपरस्टार गायक को अपने आखिरी गीत मखना के लिए शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी और अब, गायक अपने अगले रिलीज के लिए तैयार है। यो यो हनी सिंह अपने सराहनीय काम के साथ समय-समय पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करना बखूबी जानते है।
हाल ही में, यो यो हनी सिंह ने अपने चार्टबस्टर गीत 'दिल चोरी' के लिए मुंबई में आयोजित हालिया संगीत पुरस्कार में 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता था।
साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को अपना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है।
वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं जिसका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
Also Read:
क्या श्रीदेवी की हत्या हुई थी?
ऋतिक रोशन ने इन 5 फिल्मों को साइन करके की सबसे बड़ी गलती, ये हैं उनकी सबसे खराब फिल्मों की लिस्ट
धोखाधड़ी के आरोप पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा- 'मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है'
समीरा रेड्डी के घर आई नन्हीं परी, एक्ट्रेस ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर