1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. यो यो हनी सिंह ने बताया लॉकडाउन में ही क्यों रिलीज किया 'बिल्लो तू आग' गाना

यो यो हनी सिंह ने बताया लॉकडाउन में ही क्यों रिलीज किया 'बिल्लो तू आग' गाना

 Published : Sep 04, 2020 12:19 pm IST,  Updated : Sep 04, 2020 12:19 pm IST

रैपर यो यो हनी सिंह और म्यूजीशियन सिंहस्टा इस गाने के लिए  एक बार फिर से साथ आए हैं, 'मखना' के बाद इन दोनों कलाकारों ने इस गाने पर फिर से साथ में काम किया है।

यो यो हनी सिंह, yo yo honey singh- India TV Hindi
यो यो हनी सिंह Image Source : INSTAGRAM/HONEYSINGH

रैपर यो यो हनी सिंह का गाना 'बिल्लो तू आग' पिछले महीने रिलीज हुआ है, गाने को खूब प्यार मिल रहा है, और लोग खूब पसंद कर रहे हैं। रैपर यो यो हनी सिंह और म्यूजीशियन सिंहस्टा इस गाने के लिए  एक बार फिर से साथ आए हैं, 'मखना' के बाद इन दोनों कलाकारों ने इस गाने पर फिर से साथ में काम किया है।  रैप स्टार हनी का कहना है कि किसी नए गीत को पेश करने के लिए लॉकडाउन बिल्कुल उपयुक्त समय था। गाने का शीर्षक 'बिल्लो तू आग' है, जो कि एक गैर-फिल्मी गाना है। 

हनी ने बताया, "यह लॉकडाउन का समय है। क्लब नहीं खुल रहे हैं और किसी पार्टी वगैरह का आयोजन नहीं किया जा रहा है। मैंने सोचा कि यह किसी गाने को रिलीज करने का सबसे बढ़िया समय है, जब लोग अपने घरों में रहकर या कार में इसे सुन सकते हैं। इसी वजह से मैंने इस गाने को चुना और कुछ इस तरह से इस पर आगे बात बनी।"

गाने पर आगे बात करते हुए हनी ने बताया, "'बिल्लो तू आग' को सिंहस्टा ने लिखा और प्रोड्यूस किया है। वह मेरे कलाकार हैं। मैंने साल 2017 में उन्हें साईन किया था और उन्हें इस तरह के संगीत पर काम करने के लिए प्रेरित किया जैसा कि मैं उन्हें करते हुए देखना चाहता था, तो आखिरकार वह इस गाने के साथ आए।"

https://www.instagram.com/p/CEDJ3l6nkBk/

हनी ने आगे बताया, "उन्होंने (सिंहस्टा) मुझे यह गाना सुनाया और कहा कि 'मैंने इसे लिखा और इसे म्यूजिक दिया है, अगर आप भी गाने में शामिल होंगे तो काफी अच्छा रहेगा।' मैंने देखा कि गाने में अपनी एक खासियत है और फिर मैंने इसके लिए अपना संस्करण लिखा।"

यहां आप हनी सिंह का ये गाना सुन सकते हैं-

इंस्टाग्राम पर यो यो हनी सिंह के 5 मिलियन फॉलोवर्स हुए, नए लुक से बन गए नए फैन्स!

हनी सिंह हाल ही में तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने लॉकडाउन में अपनी बॉडी बनाकर लोगों को हैरान कर दिया था। बीमारी की वजह से हनी सिंह का वजन काफी बढ गया था, जिसे उन्होंने मेहनत के बल पर कम कर दिया। लोग उनके नए लुक को देखकर हैरान रह गए।

साल 1983 में पंजाब के होशियारपुर में जन्में हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। उन्होंने बॉलीवुड से उन गानों को इंट्रोड्यूस कराया, जिन्हें पार्टी एंथम कहना गलत नहीं होगा। अपने गानों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देने वाले हनी सिंह की लाइफ में सब कुछ सही नहीं था। उनकी जिंदगी में भी कई उतार चढ़ाव आए। जब उन्होंने सफलता का मुकाम हासिल कर लिया तो कई मुश्किलों से भी गुजरना पड़ा। 

हनी सिंह ने किया था खुलासा क्यों बनाया था 'ब्रेकअप सॉन्ग'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन